जिला मुख्यालय दशहरा मैदान स्थित स्टेप बाय स्टेप इंग्लिश स्कूल के कक्षा 5 के छात्र माधव मंगल ने राष्ट्रीय स्तरीय ओलम्पियाड में कक्षा 5 के हिन्दी विषय में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सवाई माधोपुर एवं राजस्थान का नाम रोशन किया है।

छात्र माधव ने जन सेवा केन्द्र द्वारा आयोजित हिन्दी ओलम्पियाड में नवम्बर माह में आयोजित इस आनलाइन प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसका परिणाम फोन काॅल के माध्यम से विद्यालय एवं अभिभावकों को बताया गया। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्र को सीएससी संस्था के जिला प्रबन्धक हर्ष बेदी एवं पुष्पेन्द्र तौमर के द्वारा प्रथम पुरस्कार लैपटॉप उपहार में दिया गया। संस्था प्रधान संध्या सिंहल ने बालक, उनके परिजनों एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया