सवाई माधोपुर भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को आलनपुर रोड़ स्थित एक मैरिज गार्डन में आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया। इसमें प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष भरतलाल मथुरिया, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीना, राजेंद्र मीना, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र सिंह भाया, सुरेश जैन, बजरंग लाल जाट, भाजपा जिला महामंत्री आचार्य लोकेंद्र सिंह, हरिओम गर्ग, भवानी उर्फ बंटी मीना सहित भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे।

भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान भाजपा की केंद्र सरकार गरीब एवं मजदूर वर्ग का विशेष ध्यान रखा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया