Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने शहर की जलापूर्ति व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

आमजन से की अमूल्य पानी को व्यर्थ नहीं बहाने की अपील

सवाई माधोपुर:- ग्रीष्मकाल के दौरान आमजन को पेयजल की आपूर्ति नियमित रूप से मिल सके, इसके लिए जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने आज सोमवार को प्रातः 6 बजे शहरी जल योजना सवाई माधोपुर में अधिशासी अभियंता पीएचईडी हरज्ञान लाल मीना, कनिष्ठ अभियंता इमरान खान एवं तकनीकी स्टाफ के साथ खेरदा स्थित लवकुश कॉलोनी, अशोक नगर, कुम्हार मौहल्ला स्थित सिंगल फेज नलकूप द्वारा की जा रही जलापूर्ति का निरीक्षण किया।

 

 

इस दौरान कलेक्टर ने लवकुश कॉलोनी, अशोक नगर के घरों में जाकर पानी का प्रेशर का अवलोकन किया तत्पश्चात स्थानीय निवासियों से वार्ता कर आपूर्ति के समय अंतराल, प्रेशर आदि जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आमजन से नियमित एवं स्वच्छ पेयजल के संबंध में जानकारी ली। इस पर आमजन द्वारा अवगत करवाया गया कि नियमित रूप से साफ पानी मिल रहा है।

 

 

Sawai Madhopur Collector inspected the city's water supply systems

 

 

 

उन्होंने विभिन्न स्थानों पर नलों में टूटियां नहीं होने पर उपभोक्ताओं को पेयजल की अहमियत समझाते हुए नलों में टूटियां लगवाने व लीकेज होने पर लीकेज दुरूस्त करवाने की बात भी की। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं एवं आमजन से अमूल्य पानी को व्यर्थ बहने से रोकने और घरों के आगे पानी छिड़कने आदि से बचने, अमूल्य पानी का सदुपयोग करने और पानी को व्यर्थ न बहाने की अपील भी की। उन्होंने जिन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही वहां पर वैकल्पिक माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता पीएचईडी हरज्ञान लाल मीना को दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !