Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

सवाई माधोपुर: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज शनिवार को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर आमजन में विधिक सेवा योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने एवं समाज के गरीब व वंचित वर्ग के लोगों की विधिक सेवाओं तक पहुँच सुनिश्चित करने हेतु देवेन्द्र दीक्षित, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर की अध्यक्षता में एडीआर सेन्टर जिला न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 

 

Awareness camp organized on the occasion of Legal Services Day

 

 

देवेन्द्र दीक्षित ने बताया कि सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क, सुलभ और त्वरित न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 09 नवम्बर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों के लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता व सलाह प्रदान करने के साथ उन्हें उनके विधिक अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने शिविर में उपस्थित महिलाओं, पैरालीगल वॉलेन्टियर्स एवं अन्य आमजन को विधिक सेवा योजनाओं के संबध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष 09 नवम्बर को विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है।

 

 

 

 

 

इस दिन लोगों को उनके मौलिक अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाता है और उन्हें सामान्य जीवन में न्याय व्यवस्था से रूबरू कराया जाता है। विधिक जागरूकता शिविर के पश्चात देवेन्द्र दीक्षित ने जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर जिला न्यायालय परिसर से रवाना किया। जागरूकता रैली जिला न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर से रवाना होकर कलेक्ट्रेट, अम्बेडकर सर्किल, सिविल लाइन, हम्मीर ब्रिज-ज्योति नर्सिंग होम, पुलिस थाना मानटाउन होते हुए जिला न्यायालय परिसर तक निकाली गई।

 

 

इस अवसर पर +अरविन्द कुमार प्रिन्सीपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड सवाई माधोपुर, राजवीर कौर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर, जयराम राजावत सचिव अभिभाषक संघ सवाई माधोपुर, राधेश्याम जोगी चीफ लीगल एड डिफेंस काउसिंल, वीरेन्द्र कुमार वर्मा डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउसिंल, अक्षय राजावत असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउसिंल, न्यायमित्र गोविन्द प्रसाद शर्मा, पैनल अधिवक्तागण अभय कुमार गुप्ता, हनुमान प्रसाद गुर्जर अन्य कर्मचारीगण, आंगनबाडी कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं व आमजन आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !