Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अमीन पठान के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज

कोटा: कांग्रेस नेता और कोटा जिला क्रिकेट संघ सचिव अमीन पठान के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार नयापुरा थाना पुलिस ने ध*मकाने के दो अलग-अलग मामलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और डिप्टी कमांडेंट एसडीआरएफ जयपुर राकेश पाल और RCA के पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता अमीन पठान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

Another case registered against Amin Pathan Kota NewsAnother case registered against Amin Pathan Kota News

 

 

नयापुरा थानाधिकारी लक्ष्मी चंद वर्मा ने बताया कि पहला मामला 5 नवंबर को दर्ज हुआ था, जिसमें मोहम्मद शफी मुख्य आरोपी है। वहीं राकेश पाल भी आरोपी है, जिसके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। दूसरा मामला 6 नवंबर को दर्ज हुआ। इसमें कांग्रेस नेता अमीन पठान सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार कुन्हाड़ी निवासी अश्विन शर्मा गोल्डी ने नयापुरा थाने में मामला दर्ज कराया है।

 

 

 

जिसमें बताया गया है कि बीते 5 नवंबर की सुबह वह सैर करने के लिए बगीचे में पहुंचा था। इसी दौरान मोहम्मद शफी कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचा और राकेश पाल के नाम से उसे धम*काया। दूसरे मामले में परिवादी बोरखेड़ा निवासी दिव्य प्रताप सिंह हाड़ा ने मामला दर्ज कराया है। उसका कहना है कि वह बच्चों को क्रिकेट की प्रैक्टिस करवाता है। 6 नवंबर को वह वहां प्रैक्टिस कर रहा था। उसने आरोप लगाया है कि इसी दौरान सना, अर्जुन व कई अन्य लोग वहां पहुंचे और धम*काने लगे। तभी उनमें से एक ने परिवादी पर बं*दूक ता*न दी। परिवादी जान बचाकर वहां से भागा। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !