Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

इस गांव में 35 से ज्यादा कुंवारी लड़कियां हो गईं प्रेग्नेंट! उड़े होश

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में वाराणसी के रमना गांव की 35 से भी अधिक कुंवारी लड़कियों के गर्भवती होने का अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है। जहां पर विभाग द्वारा लड़कियों को संदेश के माध्यम से गर्भवती बताया गया। जिसके बाद लड़कियों के परिजनों के होश उड़ गए है। मिली जानकारी के अनुसार दीपावली के दौरान वाराणसी के रमना गांव में करीब 35 से अधिक लड़कियों के मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज में लिखा था की उनका पंजीकरण एक गर्भवती महिला के तौर पर कर किया गया है।

 

 

More than 35 girls got pregnant by mistake in varanasi uttar pradesh

 

 

लेकिन इस मामले में शिकायत होती, उसके पहले ही विभाग ने डाटा डिलीट करते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों को नोटिस भी भेज दिया है। वाराणसी के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल के अनुसार उन्हें वाराणसी के रमना गांव से एक सूचना मिली थी। जहां कुछ किशोरियों का पंजीकरण गर्भवती महिला के तौर पर कर दिया गया था। उनको सूचना मोबाइल मैसेज के माध्यम से दीपावली के त्यौहार के पूर्व प्राप्त हुई थी। विभाग द्वारा जब इस मामले की जांच की गई तो समाने आया की आंगनवाड़ी महिला जो गर्भवती महिलाओं, बच्चो को पौष्टिक आहार प्रदान करने के साथ साथ BLO का भी काम करती है।

 

 

 

वह एक योजना के उद्देश्य से आंगनबाड़ी महिलाओं द्वारा घर-घर जाकर ग्रामीण परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड और फॉर्म इकट्ठा कर रही थी। फॉर्म इकट्ठा करते समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गलती से आधार नंबर सहित दोनों फॉर्म मिक्स हो गए और इसके बाद उसी आधार नंबर पर पंजीकरण हो गया, जिसके बाद यह मैसेज किशोरियों को प्राप्त हुआ। लेकिन इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए शिकायत के पूर्व ही डाटा डिलीट कर दिया गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !