Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर जिला कोरोना मुक्त होने से दो कदम दूर

जिले में आज गुरूवार को कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया, इसके साथ ही 1 कोरोना पॉजिटिव रिकवर होकर नेगेटिव हो गया। अब जिले में केवल 2 एक्टिव कोरोना केस है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि गुरूवार को जांचे गए सभी 41 नेगेटिव आए है। जिले में शेष बचे 2 एक्टिव केस में से 1 जिला अस्पताल में और दूसरा होम आइसोलेशन में रह कर चिकित्सकों के परामर्श पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। जिले में जून माह के शुरूआती 24 दिनों में केवल 36 पॉजिटिव मिले तथा 34 रिकवर हो गये। जांचे गये सैंपल में पॉजिटिविटी दर 1 प्रतिशत से भी कम रही है जबकि मई माह में 23 तथा अप्रेल में 18 प्रतिशत पॉजिटिविटी दर रही। कलेक्टर ने इन स्थितियों को जिले के लिए सुखद बताते हुए सभी जिलावासियों को गाइडलाइन की इसी भावना और स्वअनुशासन से पालना करने की अपील की है ताकि जिला कोरोना मुक्त हो सके।

Sawai Madhopur district is two steps away from being corona free

उन्होंने 18 साल से ज्यादा आयु के प्रत्येक व्यक्ति को कोविड-19 टीके की पहली डोज ले लेने तथा पहली डोज ले चुके व्यक्तियों को निर्धारित अन्तराल पर दूसरी डोज लेने की अपील भी की है। उल्लेखनीय है कि पहली और दूसरी डोज लेने का अन्तराल कोवैक्सीन में 28 दिन तथा कोविशील्ड के मामले में 84 दिन निर्धारित किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !