बामनवास:- प्रदेश अध्यक्ष आई एफ डब्ल्यू जे उपेन्द्र सिंह राठौड़ की सहमति से संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा द्वारा उपखंड बामनवास के आईएफडब्ल्यूजे सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय कर गठित की गई नई कार्यकारिणी को वैधानिक स्वीकृति दी गई। आईएफडब्ल्यू जे बामनवास की बैठक आज शुक्रवार को पिपलाई पर आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व समस्त कार्यकारिणी एवं विस्तार को देखते हुए कार्यकारिणी का चुनाव करवाया गया। बैठक के दौरान सुरेशचंद शर्मा व यशवंत जौशी ने अध्यक्ष पद के लिए अध्यक्ष बत्तीलाल गुर्जर, दैनिक भास्कर रिवाली के नाम पर सभी साथियों द्वारा सहमति जताई गई और सर्वसहमति से बत्तीलाल गुर्जर को अध्यक्ष बनाया गया।

साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए समस्त कार्यकारिणी का भी विस्तार किया जिसमें कोषाध्यक्ष सुरेशचंद्र शर्मा राजस्थान पत्रिका, सचिव सुदीप कुमार जी राजस्थान को बनाते हुए संगठन की मजबूती को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष बत्तीलाल गुर्जर दैनिक भास्कर, यशवंत जौशी दूरदर्शन, सुरेशचंद शर्मा राजस्थान पत्रिका, मुकेश सैनी दैनिक भास्कर, सुदीप कुमार जी राजस्थान, राजेन्द्र प्रसाद पहाड़ों की नगरी, रामकेश बिछौछ दैनिक भास्कर, रामकेश मीना, दर्शन सैनी, राकेश माली सभी पत्रकार साथी मौजूद रहे। अध्यक्ष द्वारा सभी को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
साथ ही अध्यक्ष चुनाव होने के बाद पिपलाई बाजार में भी अध्यक्ष बत्तीलाल गुर्जर का गर्मजोशी के साथ राजस्थान युवागुर्जर महासभा अध्यक्ष दरबसिंह चेची व राजेन्द्र सैनी द्वारा भी स्वागत किया गया। पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने को कहा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया