Sunday , 8 March 2026
Breaking News

मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत उद्यानिकी फसलों का करवाएं बीमा

भारत सरकार, कृषि, सहकारिता एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, कृषि भवन नई दिल्ली द्वारा जारी परिचालन मार्गदर्शिका (खरीफ से लागू) भारत सरकार द्वारा जारी एडवाईजरी 3 अप्रैल, 2023, 15 फरवरी, 2023 एवं 3 मई, 2023 को प्रमुख शासन सचिव, कृषि राजस्थान की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय समन्वय समिति फसल बीमा की बैठक में लिए गए निर्णयानुसार राज्य सरकार एतद्द्वारा कृषि विभाग/उद्यानिकी विभाग ने खरीफ 2023 रबी 2023-24 तक दो फसल मौसमों के लिए प्रदेश में पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू करने की अधिसूचना जारी की है।

 

 

Sawai Madhopur News Get insurance of horticultural crops under weather based crop insurance scheme

 

उप निदेशक उद्यान चन्द्रप्रकाश बड़ाया ने बताया कि नई उद्यानिकी फसलों के सम्मिलित होने से जिले के किसानों को बीमा में फायदा मिलेगा। किसान की मेहनत पर बीमा का सुरक्षा कवच मिल पाएगा। पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना में विभिन्न मौसमी जोखिमों जैसे कम वर्षा, लगातार सुखे दिवसो की अवधि, आद्रता, कम व अधिक तापमान बेमोैसम वर्षा, हवा की गति, संबधी अभिलिखित जोखिमों के मौसम आंकड़ों से जिले में स्थापित संदर्भ मौसम केन्द्रों के आंकड़ो में मिलान व विश्लेषण कर बीमा क्लेम का आंकलन बीमा पोर्टल पर किया जाता है।

 

उन्होंने बताया कि सवाई माधोपुर जिले में रबी 2023-24 में बैंगन, सौफ, अमरूद, नींबू, टमाटर सम्मिलित किया गया है। बागवानी फलसों के लिए बीमित राशि का 5 प्रतिशत प्रीमियम कृषक द्वारा वहन किया जावेगा।

इन फसलों का होगा बीमा और इतनी होगी प्रीमियम राशि:-

 

उप निदेशक उद्यान ने बताया कि बैंगन की फसल के लिए 93 हजार 150 रूपए प्रति हैक्टेयर, सौंफ की फसल के लिए 55 हजार 605 रूपए प्रति हैक्टेयर, अमरूद के लिए 1 लाख 2 हजार 666 रूपए प्रति हैक्टेयर, नींबू के लिए 1 लाख 10 हजार 264 रूपए प्रति हैक्टेयर एवं टमाटर के लिए 1 लाख 7 हजार 873 रूपए प्रति हैक्टेयर पर कृषकों द्वारा 5 प्रतिशत प्रीमियम देय होगा।

 

उन्होंने बताया कि बीमा की अंतिम तारीख 31 दिसम्बर, 2023 है। इस योजना में शामिल किये जाने वाले कृषक फसली ऋण लेने वाले कृषक एवं बटाईदार कृषकों द्वारा फसलो का बीमा करवाया जा सकेगा। फसल बीमा के लिए एग्रोकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इण्डिया लिमिटेड के अधिकृत है जिसके टोलफ्री नम्बर 1800116515 है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !