Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सिविल सेवा कबड्डी, टेनिस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस चयन ट्रायल का होगा आयोजन 

जिला कलक्टर श्रीगंगानगर के माध्यम से द्वितीय राजस्थान राज्य अंतर जिला स्तरीय सिविल सेवा कबड्डी (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन 12 जनवरी, 2024 से 15 जनवरी, 2024 तक एवं जिला कलक्टर अजमेर के माध्यम से षष्टम बैडमिंटन (पुरूष/महिला)/चतुर्थ टेनिस (पुरूष/महिला) एवं द्वितीय टेबल टेनिस (पुरूष/महिला) राजस्थान राज्य अंतर जिला स्तरीय सिविल सेवा प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन 10 फरवरी, 2024 से 12 फरवरी, 2024 किया जाएगा।

 

 

Civil Services Kabaddi, Tennis, Badminton, Table Tennis selection trials will be organized in Sawai Madhopur

 

 

जिला खेल अधिकारी मीनू सोलंकी ने बताया कि प्रतियोगिता में विभागीय निर्देशानुसार निगमों, मंडलो, स्वायतशासी, संस्थाओं के अधिकारी, कर्मचारी, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, ठेकाश्रमिक, संविदा अधिकारी, कर्मचारी, कार्यप्रभारित अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस विभाग के बेल्टधारी अधिकारी, कर्मचारी को छोड़कर अन्य सभी विभागों के राजकीय सेवा में नियमित अधिकारी, कर्मचारी भाग ले सकते है।

 

 

जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला के निर्देशानुसार सवाई माधोपुर जिलें के दलों के लिए चयन ट्रायल 12 दिसम्बर, 2023 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यालय जिला खेल अधिकारी, जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र, दशहरा मैदान, सवाई माधोपुर में आयोजित की जाएगी। सिविल सेवा चयन ट्रायल में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी यथा समय उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

 

 

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को नियंत्रण अधिकारी से फोटो सहित परिचय पत्र प्रमाणित करवाकर साथ लाना अनिवार्य होगा। परिचय पत्र के अभाव में ट्रायल में भाग लेना संभव नहीं होगा। परिचय पत्र में खेल का नाम, खिलाड़ी का नाम, पद, पदस्थापित स्थान, विभाग, जन्मतिथि, कार्यग्रहण तिथि, मोबाइल नम्बर, ई-मेल आदि का उल्लेख होना आवश्यक है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !