सवाई माधोपुर जिले की बेटी यशस्वी नाथावत का राष्ट्रीय स्तर तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयन हुआ है। ये जिले के लिए बड़ा हर्ष का विषय है। CST Sports Foundation द्वारा संचालित CST तीरंदाजी एकेडमी की तीरंदाज यशस्वी नाथावत ने महिला कम्पाउण्ड स्वर्धा में कांस्य पदक जीतकर राजस्थान सीनियर टीम में जगह बनाई।
CST के कोच दिनेश कुमार कुमावत ने बताया है कि राजस्थान तीरंदाज संघ द्वारा धौलपुर में 18-19 सितंबर को आयोजित हुए रैंकिंग टूर्नामेंट से राजस्थान तीरंदाजी में टीम का चयन हुआ है।

यशस्वी के राजस्थान टीम में चयन होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। ये तीरंदाज राजस्थान तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व 1-10 अक्टूबर तक टाटा नगर जमशेदपुर झारखंड में आयोजित होने वाली सीनियर राष्ट्रीय स्तर तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया