Sunday , 8 March 2026
Breaking News

बच्चों को दृष्टिगत रखकर हो योजनाओं का क्रियान्वयन – स्कूल शिक्षा विभाग, शासन सचिव

स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल द्वारा गत मंगलवार को शिक्षा संकुल स्थित राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद में बैठक ली गई। बैठक में कृष्ण कुणाल ने समग्र शिक्षा के अन्तर्गत वार्षिक कार्य योजना एवं बजट 2023-24 के अन्तर्गत गतिविधियों के संबंध में परिचयात्मक बैठक लेकर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विभाग के समस्त अधिकारियों, कार्मिकों के कृत्यों का सीधा प्रभाव विद्यालयों में पढ़ने वाले अबोध बच्चों पर पड़ता है।
बच्चों को दृष्टिगत रखते हुए सही समय पर निर्णय किए जाएं ताकि योजनाओं का लाभ सही समय पर बच्चों को उपलब्ध हो। समग्र शिक्षा के अन्तर्गत अनुमोदित समस्त गतिविधियों को टाइमलाइन के अनुसार संपादित करें। शासन सचिव ने कहा कि राज्य में लागू होने वाली आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर विभिन्न कार्यों की निविदा प्रक्रियाएं प्राथमिकता से पूर्ण की जाए। आगामी सत्र के लिए गतिविधियों की क्रियान्विती की कार्य योजना इस प्रकार बनाई जाए कि गतिविधि के तहत देय सामग्री विद्यालयों में सत्र आरम्भ होने के साथ ही बच्चों को उपलब्ध हो सके।
Schemes should be implemented keeping children in mind - School Education Department, Government Secretary
कुणाल ने निर्देश दिये कि पीएम श्री योजना के अन्तर्गत गुणवत्ता शिक्षा गतिविधियों व निर्माण कार्यों का सूक्ष्मता से विशेष पर्यवेक्षण किया जाए। मॉडल विद्यालय तथा केजीबीवी में अध्ययनरत विद्यार्थियों के रिजल्ट का गुणात्मक विश्लेषण कर, इन्हें वास्तविक रूप में मॉडल के रूप में स्थापित करने हेतु विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाए। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्राथमिक शिक्षा के लिए परिष्कृत कार्य योजना व व्यावसायिक शिक्षा के अन्तर्गत 12वीं पास विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के लिए कार्य योजना प्रस्तुत करने के लिए निर्देश भी दिये।
बैठक में राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त अविचल चतुर्वेदी द्वारा समग्र शिक्षा की समस्त गतिविधियों की अद्यतन स्थिति तथा आगामी कार्य योजना के संबंध में विस्तार से बताया गया। बैठक में अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक प्रथम पूनम प्रसाद सागर, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक द्वितीय सुरेश कुमार बुनकर, समस्त उपायुक्त, उपनिदेशक एवं सहायक निदेशक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !