राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में स्कूली बच्चों की बस पलट गई है। इस हा*दसे में 3 बच्चों की मौके पर ही मौ*त हो गई। वहीं, हेडमास्टर सहित 17 छात्र गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार से बस में बच्चों, टीचर और ड्राइवर सहित कुल 67 बच्चे सवार थे। जिले के देसूरी नाल में आज रविवार सुबह करीब 10:30 बजे यह हा*दसा हुआ है। हा*दसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
हेडमास्टर और 16 बच्चों का राजसमंद के आरके हॉस्पिटल में इलाज जारी है। 37 बच्चों को चारभुजा हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार, बस चारभुजा (राजसमंद) से देसूरी (पाली) की ओर जा रही थी।इसमें राछिया (आमेट, राजसमंद) के महात्मा गांधी स्कूल के बच्चे थे। बच्चे पाली के परशुराम महादेव मंदिर दर्शन और पिकनिक के लिए जा रहे थे। सभी सुबह 8 बजे स्कूल से निकले थे। पंजाब मोड़ घाटी में बस बेकाबू होकर पलट गई।