Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मंदिर में चोरी से आक्रोशित लोगों ने बाजार किए बंद

टोंक: उनियारा शहर में चोरियों की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। चोरों ने शुक्रवार रात को ही श्री चारभुजानाथ मंदिर सहित तीन अलग- अलग मंदिरों के ताले तोड़ दिए है। जिनमें से चोरों ने दो मंदिरों में से चोरी की है। जानकारी के अनुसार चोर मंदिर से चांदी का छत्र, बांसुरी आदि आभूषण चुरा ले गए है। चारभुजा जी मंदिर में हुई चोरी के सं*दिग्ध चोर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे है।

 

 

People Angry Temple Uniara tonk police 08 Dec 24

 

इसके अलावा दो अन्य मंदिरों में भी चोरों ने थोड़ा सामान चुराकर ले गए है। चोरी का पता गत शनिवार सुबह 7 बजे लगा तो लोगों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद व्यापारी सहित अन्य लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाजार बंद कर दिए और जुलुस के रूप में सुबह उनियारा थाने के बाहर पहुंचे। जहां लोगों ने पुलिस मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। लोग थाने के बाहर ध*रने पर बैठ गए।लोगों का कहना है कि चुनावों के दौरान भी लाखों रुपयों की चोरी हुई थी।

 

 

 

 

जिसका पता आज तक नहीं नहीं लगा। अब एक ही रात में तीन मंदिरों के ताले टूटना पुलिस की लापरवाही सामने आ रहे है। इसका पता लगने के बाद एएसपी बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश कर ध*रने से उठने के लिए समझाया। जिस पर लोगों ने कहा कि पहले भी चोरियों हुई है, जिसका पता अभी तक  नहीं लगा है। लेकिन एएसपी ने इन चोरियों के खुलासे के लिए 6 दिन का समय मांगा है। लोग इससे सहमत दिखे और तीन घंटे बाद ध*रना, प्रद*र्शन खत्म कर दिया। एएसपी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य स्रोतों से चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !