नागौर : एसीबी (ACB) मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की नागौर (Nagaur) इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुए अशोक कनिष्ठ सहायक, कार्यालय उपखण्ड अधिकारी (SDM) , डेगाना, जिला नागौर को परिवादी से 9 हजार 800 रुपये रि*श्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की नागौर (ACB Nagaur) इकाई को परिवादी द्वारा केसीसी लोन (KCC Loan) में डिफाल्ट होने पर बैंक से सेटलमेंट होने के उपरान्त उपखण्ड अधिकारी कार्यालय डेगाना से उसके विरूद्ध रोड़ा एक्ट की कार्यवाही बन्द करवाने एवं जमीन के म्यूटेशन में बैंक का नाम हटाने की एवज में आरोपी अशोक कनिष्ठ सहायक, कार्यालय उपखण्ड अधिकारी, डेगाना, जिला नागौर द्वारा 9 हजार 800 रूपये रि*श्वत राशि की मांग कर परेशान करने की शिकायत दी गयी थी।

जिस पर एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के सुपेरविजन में एसीबी की नागौर इकाई की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्पना सोलंकी के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया कर टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही की गई। एसीबी जयपुर की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया