नई दिल्ली: भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में करीब दो साल पहले आर्थिक हालात बिगड़ने के बाद बड़े पैमाने पर प्रद*र्शन हुए थे। उसके बाद शनिवार को देश में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हुई है। श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के कुछ घंटों बाद ही देशभर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
हालांकि देश में मतदान शांतिपूर्ण रहा है, लेकिन अधिकारियों के अनुसार आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे उपाय किए गए हैं। श्रीलंका में जैसे-जैसे वोटों की गिनती हो रही है, सुरक्षा अधिकारी सड़कों पर गश्त करते देखे गए हैं। इस चुनाव को व्यापक रूप से अर्थव्यवस्था को संभालने के सरकार के तरीके़ पर जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा है। उपलब्ध आंकड़ों से पता चला कि देश में करीब 70 फीसदी मतदान हुआ था।
श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में रिकॉर्ड 38 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनमें मौजूदा रानिल विक्रमसिंघे भी शामिल हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में पोस्टल वोट के शुरुआती नतीजों से पता चलता है कि प्रमुख वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायका आगे चल रहे हैं। पोस्टल बैलट के बाद शनिवार को डाले गए कागजी मतपत्रों की गिनती की जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
