पीपलवाड़ा कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत निमोद राठौद के भामाशाह किसान क्रांति सेना प्रदेशाध्यक्ष मुरली राम गुर्जर ने पिता भागचंद गुर्जर की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा शुरू की। इस अनूठी पहल को लेकर ग्राम पंचायत नवनिर्वाचित सरपंच राजंती गुर्जर व परिवार सदस्य भामाशाह मुरली राम गुर्जर की लोगों ने सहारना की। यह एंबुलेंस ग्राम पंचायत निमोद राठौद के गांव निमोद, राठौद, गुडला नदी, कराड़ी के लोगों को उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाने के लिए नि:शुल्क उपलब्ध होगी। एंबुलेंस में चालक के अलावा अन्य सुविधा उपलब्ध रहेगी। नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक इंदिरा मीणा व संत बालकानंद, कर्मानंद ने पूजा अर्चना कर किया।

कार्यक्रम में गायक कलाकार मनराज गुर्जर, बुद्धिप्रकाश गुर्जर ने भजनोंं की प्रस्तुति दी। साथ ही इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंचों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने भंडारे में प्रसादी पाई। संत बालकानंद ने कहा कि रोगी की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। वाहन सुविधा से रोगी को समय पर उपचार मिल जाता है। विधायक इंदिरा मीणा ने क्षेत्र के विकास के लिए अग्रसर रहने का भरोसा जताया। मुरलीराम गुर्जर ने कहा कि मैं हमेशा लोगों की सेवा की लिए तैयार रहूंगा। इस दौरान किसान क्रांति सेना प्रदेश महासचिव गेहरीलाल डांगी, देव ट्रस्ट संरक्षक सुरेश डोई, खिरनी सरपंच रुपसिंह डोई, देवराज मीणा, कार्यकारी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भरतलाल गुर्जरए सरपंच व आमजन मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया