Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

खेल अकादमियों की चयन स्पर्द्धा 11 मई से 17 मई तक

राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद द्वारा संचालित खेल अकादमियों की चयन स्पर्द्धा का आयोजन सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में 11 मई, 2024 से 17 मई, 2024 तक किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी मीनू सोलंकी ने बताया कि 11 एवं 12 मई को बालिका तीरन्दाजी अकादमी-जयपुर, बालक तीरन्दाजी अकादमी- उदयपुर, बालक तीरन्दाजी अकादमी- डूंगरपुर, बालिका हॉकी अकादमी-अजमेर, बालक हॉकी अकादमी-जयपुर, बालक कबड्डी अकादमी-करौली, बालक व बालिका कबड्डी अकादमी-चुरू, बालक कबड्डी अकादमी (प्रस्तावित)-डीडवाना (नागौर) में, 12 एवं 13 मई 2024 को बालक वॉलीबाल अकादमी- झुंझुनू, बालिका वॉलीबाल अकादमी-जयपुर, बालक कुश्ती अकादमी-भरतपुर, बालक साईक्लिंग अकादमी-बीकानेर में, 13 एवं 14 मई को बालक एथलेटिक्स अकादमी-गंगानगर, बालिका एथलेटिक्स अकादमी-जयपुर, बालक हैण्डबॉल अकादमी-जैसलमेर, बालिका हैण्डबॉल अकादमी-जयपुर में 14 एवं 15 मई को बालक वर्ग में पैरा खेल अकादमी, एथलेटिक्स व पॉवरलिफ्टिंग-जयपुर में तथा 16 एवं 17 मई को बालक बास्केटबॉल अकादमी-जैसलमेर, बालक बास्केटबॉल अकादमी (सीनियर वग)-जयपुर, बालिका बास्केटबॉल अकादमी-जयपुर, बालिका फुटबाल अकादमी-कोटा, बालक फुटबाल अकादमी-जोधपुर में किया जाएगा। इन सभी में पंजीकरण मेडिकल, बैट्री टेस्ट, खेल कौशल एवं आरएचपीएसटीसी इत्यादि के आधार पर चयन किया जावेगा।

 

Selection competition of sports academies from 11th May to 17th May

 

चयन अकादमियों की चयन पात्रता:- जिला खेल अधिकारी ने बताया कि चयन स्पर्द्धा में खिलाड़ियों की आयु 1 जुलाई, 2024 को बालक वर्ग में 14 वर्ष से 18 वर्ष के मध्य तथा बालिका वर्ग में 13 वर्ष से 17 वर्ष के मध्य होनी आवश्यक है। बास्केटबॉल में बालक सीनियर वर्ग में आयु 18 वर्ष से 20 वर्ष के मध्य रखा जाना प्रस्तावित है। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की बीमारी से ग्रसित नहीं होना चाहिए। खिलाड़ी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। चयन स्पर्द्वा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को स्वयं के खर्चे एवं स्वयं की जिम्मेदारी पर सम्मिलित होना होगा। चयन स्पर्द्धा के समय खिलाड़ी अपने मूल दस्तावेज साथ में लेकर आयेंगे। चयन स्पर्द्धा में पूर्ण खेल किट के साथ उपस्थित होना आवश्यक है। चयन स्पर्द्धा जिसमें क्रमशः रजिस्ट्रेशन, मेडिकल टेस्ट, बैट्री टेस्ट एवं खेल स्किल टेस्ट लिए जाएंगे तथा अन्तिम चयनित खिलाड़ियों का अकादमी में प्रवेश से पूर्व पुनः मेडीकल टेस्ट, जांच, High Performance Sports Training and Rehabilition Center, Jaipur करवाई जाएगी। सीनियर बालक बास्केटबाल अकादमी, जयपुर व जैसलमेर में प्रवेश हेतु नेशनल मेडलिस्ट खिलाड़ियों को रखा जावेगा। जिसमें एस.जी.एफ.आई. मेडलिस्ट, विश्वविद्यालय जॉनल मेडलिस्ट, सीनियर नेशनल प्रतियोगिता का मेडलिस्ट, ओपन नेशनल मेडलिस्ट सम्मिलित है। अकादमियों में अविवाहित बालक व बालिकाओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। सभी खेल अकादमियों में अन्तिम रूप से चयनित खिलाड़ियों को आवास, भोजन, शिक्षा एवं सीमित चिकित्सा व्यय आदि की सुविधा नियमानुसार क्रीडा परिषद द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवाई जावेगी। चयन स्पर्द्धा के लिए आवेदन पत्र राराक्री परिषद की वेबसाइट www.rssc.in से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन पत्र की अन्तिम तिथी परिषद मुख्यालय पर 8 मई, 2024 है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !