Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं – स्वाति मालीवाल

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने खुद के साथ हुई मा*रपीट के मामले में उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स पर नया ट्वीट किया है। स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार दोपहर ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ”हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।”

 

 

स्वाती ने लिखा है कि, “अपने लोगों से ट्वीट्स करवाके, आधि बिना संदर्भ की वीडियो चलाके इसे लगता है ये इस अपराध को अंजाम देके ख़ुद को बचा लेगा। कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला? घर के अंदर की और कमरे की सीसीटीवी फ़ुटेज की जाँच होते ही सत्य सबके सामने होगा।” स्वाति ने लिखा है कि, “जिस हद तक गिर सकता है गिर जा, भगवान सब देख रहा है। एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी।”

 

 

Political hitman has started efforts to save himself - Swati Maliwal

 

 

 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को स्वाति मालीवाल से कथित मा*रपीट वाले दिन का बताया जा रहा है। वीडियो में सुना जा सकता है कि कुछ सुरक्षाकर्मी स्वाति को बाहर जाने के लिए कह रहे हैं। मगर वो जाने से इनकार करती हुई सुनाई देती हैं।

 

 

 

 

स्वाति मालीवाल ने खुद के साथ मा*रपीट के मामले में गुरुवार शाम को दिल्ली पुलिस को अपना बयान दर्ज करवाया है। आरोप है कि 13 मई को स्वाति मालीवाल जब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर गई थीं, तब उनके साथ केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार ने मा*रपीट की थी। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा था कि केजरीवाल ने इस मामले का संज्ञान लिया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !