Saturday , 5 September 2026
Breaking News

दौसा एसपी रहे मनीष कुमार अग्रवाल रिश्वत मामले में हुए बहाल

जयपुर:- रिश्वत के मामले में निलंबित चल रहे राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी और दौसा जिले के पूर्व जिला पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल बहाल हो गए है। कार्मिक विभाग ने गुरुवार को बहाली के आदेश जारी किए है। बता दें कि आईपीएस मनीष अग्रवाल तीन साल से निलंबित चल रहे थे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मनीष अग्रवाल के खिलाफ केंद्र सरकार ने मुकदमा चलाने की अनुमती दी थी।

 

 

Former SP Dausa Manish Kumar Aggarwal reinstated in bribery case

 

 

तीन साल पहले यानी फरवरी 2021 एसीबी ने दौसा एसपी रहते हुए मनीष अग्रवाल को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया था। आईपीएस मनीष अग्रवाल पर दिल्ली मुंबई हाइवे निर्माण कंपनी से दलालों के जरिए रिश्वत वसूलने का आरोप था। इसी मामले में दो एसडीएम अधिकारी भी 5 और 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुए थे।

 

 

 

आईपीएस मनीष अग्रवाल को 2 फरवरी 2021 को रिश्वत मामले में निलंबित किया गया था। मनीष अग्रवाल 2010 बैच के है आईपीएस अधिकारी और उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। मनीष अग्रवाल को पहले जम्मू कश्मीर कैडर आवंटित हुआ था। इसके बाद 2014 में वह राजस्थान कैडर में आए। अक्टूबर 2014 में उन्हें पहली पोस्टिंग हेड क्वार्टर में मिली थी। 2018 में मनीष अग्रवाल करीब 4 महीने तक बाड़मेर जिले के पुलिस अधीक्षक रहे। इसके बाद जुलाई 2020 में दूसरी बार उन्हे दौसा एसपी के पद पर लगाया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !