Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने गोठ बिहारी में की रात्रि चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सवाई माधोपुर : जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने गत गुरूवार को पंचायत समिति खण्डार की ग्राम पंचायत गोठ बिहारी के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुन मौके पर ही अधिकारियों को परिवेदनाओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल ग्रामीणों द्वारा मॉडल तालाब पर अवैध कब्जा हटवाकर तार फेंसिंग करवाने, खराब हैण्डपम्प व नलकूपों को सही करवाकर पेयजल आपूर्ति करवाने, सार्वजनिक रास्तों से अवैध अतिक्रमण हटवाकर बंद रास्ता खुलवाने की मांग की गई।

 

इस पर जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी खण्डार दामोदर सिंह को सभी प्रकरणों की जांच कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करते हुए एक सप्ताह में प्रगति रिपोर्ट जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में भिजवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने विकास अधिकारियों एवं पटवारियों को सप्ताह में दो से तीन दिन ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर उपस्थित होकर आमजन की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए है। उन्होंने ग्रामीणों को सुनवाई के अधिकार के बारे में बताते हुए प्रार्थना पत्र देकर रसीद अवश्य प्राप्त करने की बात कहीं।

 

District Collector held night chaupal in Goth Bihari

 

उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल कनेक्शन के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। साथ ही उन्होंने विद्युत आपूर्ति की जानकारी लेते हुए समय पर बिल जमा करवाने की बात कहीं। उन्होंने ग्रामीणों को राजकीय विद्यालयों में दी जाने वाली निःशुल्क पुस्तके, पोशाक, मिड-डे मील आदि सुविधाओं से अवगत कराते हुए आगामी शैक्षणिक सत्र में बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सरकारी स्कूल में करवाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्प्रभाव बताते हुए बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरूति को मिटाने की अपील भी की।

 

उन्होंने ग्रामीणों को बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने तथा बच्चों को संस्कारवान बनाने की सलाह दी। उन्होंने भीषण गर्मी के मध्यनजर लू एवं हीट वेब के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा लू से प्रभावित व्यक्तियों उपचार के संबंध में जानकारी प्रदान की। रात्रि चौपाल में तहसीलदार खण्डार धर्मेन्द्र तसेरा, ग्राम विकास अधिकारी राजाराम मीना, पटवारी, पीएचईडी एवं विद्युत विभाग के अधिकारी, कार्मिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !