Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रदेश में ‘सेवा पखवाड़ा’ का शुभारम्भ

जयपुर: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को ‘सेवा पखवाड़ा’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में सफाई की तथा परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

 

'Seva Pakhwada' launched in Rajasthan on the birthday of PM Narendra Modi

 

 

सेवा पखवाड़ा के तहत प्रत्येक दिन जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन:

‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत 17 सितम्बर को प्रदेश भर में रक्तदान शिविरों का आयेजन किया जा रहा है। 18 सितम्बर को स्वनिधि योजना के तहत ऋण स्वीकृति एवं वितरण के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जाएँगे। 19 सितम्बर को विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना की शुरुआत होगी तथा 20 सितम्बर को निक्षय पोषण किट वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार 21 सितम्बर को प्रदेश भर में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

 

 

 

पखवाड़े के तहत 22 सितम्बर को विशेष पहल के तौर पर वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ का आयोजन किया जाएगा। 23 सितम्बर को स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म के पेटे राशि हस्तांतरण होगा तथा 24 सितम्बर को 150 यूनिट फ्री बिजली हेतु पोर्टल की शुरुआत की जाएगी। 25 सितम्बर को सद्भावना केन्द्र हेतु सामग्री संग्रहण व वितरण तथा 26 सितम्बर को निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत राशि हस्तांतरण के कार्य किये जाएंगे। 27 सितम्बर को पंच गौरव योजना के तहत चिह्नित पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई व रखरखाव के कार्य किये जाएंगे।

 

 

 

28 सितम्बर को रोडवेज और ग्रामीण परिवहन सेवा की नई बसों की रवानगी की जाएगी तथा 29 सितम्बर को पशुपालकों को दूध के पेटे सब्सिडी राशि का भुगतान किया जाएगा। इसी प्रकार 30 सितम्बर को दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना के तहत स्वीकृति व राशि हस्तांतरण होगा, 1 अक्टूबर को दिव्यांगजनों को स्कूटी और उपकरण वितरित किए जाएंगे तथा 2 अक्टूबर को सेवा पखवाड़ा का समापन स्वच्छता अभियान के साथ किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !