मॉरिटेनिया में जहाज दुर्घटना होने से 25 प्रवासियों की मौ*त हो गई है। वहीं 190 लोग लापता है। मॉरिटेनिया की एक समाचार एजेंसी के अनुसार, देश के समुद्र तट पर एक जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें अभी तक 25 प्रवासियों के मौ*त की सूचना है और करीब 190 लोग लापता हैं। यह घटना राजधानी नौआकचॉट के पास हुई है।
अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने कहा कि 190 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं और लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया हुआ है। एक तटरक्षक कमांडर ने बताया कि मॉरिटेनियाई तटरक्षक ने 103 प्रवासियों को बचाया गया है और 25 श*व बरामद किए गया हैं। आईओएम ने कहा कि गाम्बिया से लगभग 300 लोग एक लकड़ी की नाव पर सवार होकर निकले थे और 22 जुलाई को नाव के पलटने से पहले वे समुद्र में सात दिन का सफर कर चुके थे।

कोस्टगार्ड के पहुंचने से पहले 15 लोगों की मौ*त हो चुकी है जबकि 10 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करावाया गया था। इसी प्रकार की एक घटना 5 जुलाई को हुई थी जिसमें मॉरिटानियाई तट रक्षकों ने पलटी हुई नाव से 89 प्रवासियों के श*वों को बरामद किया था। आईओएम ने कहा है कि कई प्रवासी मोरक्को के तट पर स्थित कैनरी द्वीप तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। पश्चिमी अफ्रीका से स्पेन तक का यह मार्ग दुनिया के सबसे खतरनाक मार्गों में से एक मार्ग है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया