विजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर 17 फरवरी को सांय 7 बजे शिव मंदिर में आयोजित होने वाली शिव आराधना भजन संध्या के पंपलेट का विमोचन शिव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल एडवोकेट, उपाध्यक्ष भगवान चौधरी व कार्यकारिणी सदस्य हेमेंद्र शर्मा ने किया।

ट्रस्ट अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में कई नामी गायकों द्वारा शिव आराधना भजनों के माध्यम से की जाएगी। उन्होने सभी धर्म प्रेमी शिव भक्तों से भजन संध्या में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया