Saturday , 5 September 2026
Breaking News

लगातार बारिश के चलते शिवाड़-सवाई माधोपुर मार्ग पुनः बाधित, नदी नाले उफान पर, तालाब छलके

शिवाड़ कस्बे सहित क्षेत्र में रविवार रात से लगातार बारिश के चलते नदी नालों में उफान आ गया। जिसके चलते चौथ का बरवाड़ा तहसील व जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर से क्षेत्रीय 5 ग्राम पंचायतों का सीधा संपर्क कट गया। वहीं क्षेत्रीय तालाब एक दिन में ही लबालब होने के साथ उनमें चादर चलने लगी। गांव ढाणियां जलमग्न होने से हालात बिगड़े हुऐ दिखाई दिये। देर रात्रि से लगातर बारिश के चलते कच्चे मकान एवं जीर्ण शीर्ण मकान गिरने के कगार पर पहुंच गये।

 

महापुरा, कुमारों की ढाणी, पिपलिया, आदाबाग, अभय पुरा, झाडोदा, काछिपुरा गांव टापू बन गए गांव के कच्चे मार्गों में आवागमन बंद हुआ जिसके चलते लोगों के पैर घरों में थम गए वहीं मवेशी कई घंटों से पानी के बीच खड़े हुए हैं रविवार रात से लगातार बारिश के चलते हैं बहड़ महापुरा नाले सहित अनेक नालों में उफान के चलते 16 फीट भराव क्षमता वाले ढील बांध लबालब होने के साथ समाचार लिखने तक चादर चलने के कगार पर दिखाई दिया।

 

Shivad-Sawai Madhopur road blocked again due to incessant rain

 

इसके साथ शिवाड़ महापुरा ईसरदा चौथ का बरवाड़ा पावडेरा जलाशयों में चादर चल चुकी है। शिवाड़ पुलिस चौकी प्रभारी हनुमान मीणा ने बताया कि क्षेत्र में तेज बारिश के चलते सभी सड़क मार्गों पर पानी की अधिक आवक के चलते हुए लोगों को खतरे से बचाने के लिए डिडायच देवली बनास रपट पर 2 फीट पानी के कारण दोनों किनारों पर दो – दो पुलिसकर्मी की तैनाती कर दी है। वहीं महापुरा बहड़ नाले पर भी पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। जिसके चलते कोई भी व्यक्ति पानी में नहीं जा सके ग्रामीण पुलिस उप अधीक्षक एवं उपखंड अधिकारी क्षेत्र का दौरा कर क्षेत्र का जायजा ले रहे हैं तथा लोगों को जलाशयों नदी नालों के किनारे नहीं जाने की सलाह के साथ सेल्फी फोटो लेने से भी बचने को कहा है।

 

ग्राम पंचायत शिवाड़ द्वारा जुलाई माह में अमृत सरोवर योजना के तहत कच्ची पाल के स्थान की खुदाई कर उसे अधूरा छोड़ देने के कारण तेज बारिश के चलते तालाब लबालब भरने के साथ ही पानी की आवक इसमें जारी है जिसके कारण तालाब के आसपास वह निचले क्षेत्र में रहने वाले लोगों को तालाब टूटने का भय सताने लगा है। क्षेत्र में तेज बारिश के कारण कच्चे मार्गों में पानी भर जाने से मार्ग बंद हो गए हैं। वहीं शिवाड़ पुलिस चौकी के अंदर 1 फीट तक पानी भरने से चौकी स्टाफ को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। सड़के दरिया बन जाने से सड़कों पर बने गड्ढों से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Path cleared for UCC in Rajasthan, several major decisions taken by the Cabinet, including on tree cutting in rajasthan Vikalp Times

राजस्थान में UCC का रास्ता साफ, पेड़ों की कटाई सहित कैबिनेट में हुए कई बड़े फैसले

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आज 13 अगस्त 2026 को हुई राजस्थान मंत्रिमंडल …

10 and 20 notes to get a makeover Plastic notes to appear soon Vikalp Times

10 और 20 रुपये के नोट बदलेंगे रूप! जल्द दिखेंगे प्लास्टिक वाले नोट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने 10 और 20 रुपये के पॉलीमर यानी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !