Sunday , 8 March 2026
Breaking News

शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में एक गिर*फ्तार

महाराष्ट्र: छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने को लेकर एफआईआर में नामजद स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल को कोल्हापुर पुलिस ने गिर*फ्तार कर लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कोल्हापुर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल को पुलिस ने हिरा*सत में लिया है।
Shivaji Maharaj statue Maharashtra News 30 Aug 2024
उन्होंने बताया कि कंसल्टेंट चेतन को कोल्हापुर से गुरुवार आधी रात को हिरा*सत में लिया गया है। सिंधुदुर्ग पुलिस की एफआईआर में कंसल्टेंट चेतन नामजद हैं। कोल्हापुर पुलिस ने चेतन को सिंधुदुर्ग पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिर गई थी। यह प्रतिमा चार दिसंबर 2023 को नौसेना दिवस के अवसर पर स्थापित की गई थी। प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रतिमा नौसेना ने बनवाई थी और हवा की वजह से गिरी है। उन्होंने यह भी कहा है कि वहां जल्द से जल्द एक नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो संयुक्त कमेटियां गठित की गई हैं। इसे लेकर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन सरकार और विपक्षी महाविकास अघाड़ी के बीच खींचतान बढ़ गई है। राज्य में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसलिए इस पर राजनीति भी और तेज हो गई है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !