Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अपनी ही शादी समारोह में जमकर नाची बर्खास्त एसएचओ सीमा जाखड़, पुलिस जिसे बता रही फरार    

गत दिनों तस्कर के आरोपी को फरार कराने की लेडी सिंघम के नाम से मशहूर बर्खास्त एसएचओ सीमा जाखड़ अपनी शादी समारोह में खूब जमकर ठुमके लगाए। जिसे सिरोही पुलिस अब तक सीमा जाखड़ को फरार बता रही है, वहीं जोधपुर के मंडोर रोड़ स्थित मैरिज गार्डन में अपनी शादी समारोह में जमकर ठुमके लगा रही है। और अपने शादी समारोह में खूब लुत्फ उठा रही हैं। आज रविवार को सीमा जाखड़ की शादी सुखराम कालीराणा से होने जा रही है। वहीं, सिरोही के पुलिस अधीक्षक के अनुसार सीमा जाखड़ से जुड़े प्रकरण की जांच की जा रही है।

 

 

 

पुलिस अधीक्षक के डिप्टी सीमा जाखड़ को फरार बता रहे हैं, लेकिन सीमा अपनी शादी समारोह में जमकर नाच रही हैं। कल शनिवार की रात्रि लेडीज संगीत में सीमा ने काफी देर तक नाचकर एंजॉय किया है। वहीं बर्खास्त एसएचओ सीमा के परिजनों ने कहा कि जांच में सब सच सामने आ जाएगा। इसलिए अभी तो शादी समारोह को एंजॉय करने का समय है। परिजनों ने कहा है कि हम लोग सीमा की शादी को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। बर्खास्त होने के बाद से सिरोही पुलिस सीमा की तलाश में जुटी हुई है।

 

SHO Seema Jakhar, who danced fiercely in her own marriage ceremony, from whom the police absconding are telling

 

 

सिरोही के स्वरूपगंज थाना अधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया कि सभी आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। और सभी की तलाश की जा रही है। डीएसपी मदन सिंह ने भी सीमा जाखड़ के फरार होने की पुष्टि की है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि वो अभी इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते है। मामले की तफ्तीश कर रहे है।

 

 

जानकारी के लिए बता दें कि एसएचओ सीमा जाखड़ ने रिश्वत लेकर तस्कर के आरोपी को भगाने के मामले में राजस्थान पुलिस की खासी बदनामी हुई थी। इस पर पुलिस महकमे ने तत्काल बड़ा एक्शन लेते हुए जांच में दोषी पाए जाने पर तीनों कांस्टेबल को एसपी धर्मेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया था और मामले में लिप्त तत्कालीन थानाधिकारी सीमा जाखड़ की फाइल जोधपुर रेंज आईजी को भेजी थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !