Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सड़े हुए फलों का बना रहा था ज्यूस, सामान किया जब्त

जयपुर: राज्य में शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सवाई मानसिंह अस्पताल के बाहर फूड वेंडर्स के यहां गत मंगलवार को निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में चिकित्सा शिक्षा विभाग, एसएमएस अस्पताल प्रशासन, खाद्य सुरक्षा विभाग तथा  नगर निगम ग्रेटर की विजिलेंस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई है।

 

Shopkeeper was making juice from rotten fruits, goods confiscated in jaipur

 

 

अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि कार्यवाही के दौरान एसएमएस हॉस्पिटल के बाहर लगे फूड वेंडर्स के फूड लाइसेंस आदि चेक किए गए, जिसमें गंभीर अनियमितताएं मिलीं। जोया फ्रूट एवं जूस सेंटर द्वारा सड़े हुए फलों का रस बनाया जा रहा था। साथ ही फलों के रस में कृत्रिम रंग मिलाया जा रहा था। अन्य वेंडर्स के यहां भी यह अनियमितताएं पाई गई।

 

 

 

 

इसके साथ ही, वेंडर्स लाइसेंस के विपरीत जाकर सि*गरेट, गु*टका, तं*बाकू आदि बेच रहे थे। नगर निगम द्वारा सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण कर व्यवसाय करने पर सामान जब्त किया गया और चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही, भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने के लिए पाबंद किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि एसएमएस अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्टाफ द्वारा यह अंदेशा व्यक्त किया गया था कि फुटपाथ पर कई लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर व्यवसाय किया जा रहा है। अस्पताल और मेडिकल कॉलेज प्रशासन की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !