Saturday , 7 March 2026
Breaking News

एसआईआर 2026: जिले में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन वाले बीएलओ सम्मानित

डिजिटाइजेशन में सवाई माधोपुर जिला राज्य में लगातार छठे स्थान पर

सवाई माधोपुर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के अंतर्गत जिले में गणना प्रपत्रों के शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य करने वाले 37 उत्कृष्ट बीएलओ को कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में ईसीआई-नेट पोर्टल पर गणना प्रपत्रों का अपलोड कार्य तेज गति से जारी है तथा जिले के लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में 81 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन पूर्ण किया जा चुका है।

 

SIR 2026 BLOs with 100% digitization in Sawai madhopur honored

 

 

बामनवास विधानसभा 84.44 प्रतिशत प्रपत्र अपलोड के साथ जिले में प्रथम स्थान पर है, जबकि सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और खंडार में भी 80 प्रतिशत से अधिक प्रपत्र अपलोड किए जा चुके हैं। वर्तमान में सवाई माधोपुर जिला 81.23 प्रतिशत डिजिटाइजेशन के साथ राज्य में लगातार छठे स्थान पर है।

 

 

संवाद और प्रेरक अनुभवों ने बढ़ाया उत्साह:

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राकेश गुर्जर, इब्राहिम खान, सलीम खान, मनोज कुमार मीना, हरकेश मीना, सतीश चंद्र महावर, नेतराम प्रजापत, जुबेर अहमद, फरियाद खान, बनवारी लाल मीणा, अशफाक अहमद, सैयद साबिर अली, अमर सिंह गुर्जर, प्रेम प्रकाश माली, भागीरथ सिंह, मेघराज सिंह बैरवा सहित 37 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

 

बामनवास के बीएलओ मनोज कुमार मीणा ने बताया कि वे विज्ञान विषय के अध्यापक हैं और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए उन्होंने 18 नवम्बर को ही अपना पूरा कार्य पूर्ण कर लिया था। वहीं बीएलओ जुबेर अहमद ने कहा कि “पहली बार एसआईआर के दौरान ऐसा लगा कि सरकार ने बीएलओ बनाकर हमारा मान-सम्मान बढ़ाया है।” बीएलओ प्रेम प्रकाश माली ने अपनी कविता के माध्यम से कार्य के दौरान आई चुनौतियों और संकल्प को साझा करते हुए अन्य बीएलओ को भी प्रेरित किया।

 

समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश:

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि जिला एवं उपखण्ड स्तर की आईटी टीम इनके त्वरित निस्तारण के लिए लगातार कार्यरत है। उन्होंने सभी बीएलओ से आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्र के अन्य बीएलओ को भी सहयोग करें, ताकि जिले में एसआईआर-2026 का कार्य सफलतापूर्वक एवं समयबद्ध पूर्ण किया जा सके।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !