नई दिल्ली: भारत के चुनाव आयोग ने गुरुवार को बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की तारीखों में बदलाव किया गया है। यह संशोधन उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु सहित छह राज्यों में लागू होगा। चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान के अनुसार तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और अंडमान-निकोबार में एसआईआर का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।
नया कार्यक्रम इस प्रकार है:
- तमिलनाडु: फॉर्म भरने की तारीख 14 दिसंबर 2025 तक और प्रकाशन 19 दिसंबर 2025 को होगा।
- गुजरात: फॉर्म भरने की तारीख 14 दिसंबर 2025 तक और प्रकाशन 19 दिसंबर 2025 को होगा।
- मध्य प्रदेश: फॉर्म भरने की तारीख 18 दिसंबर 2025 तक और प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को होगा।
- छत्तीसगढ़: फॉर्म भरने की तारीख 18 दिसंबर 2025 तक और प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को होगा।
- अंडमान और निकोबार: फॉर्म भरने की तारीख 18 दिसंबर 2025 तक और प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को होगा।
- उत्तर प्रदेश: फॉर्म भरने की तारीख 26 दिसंबर 2025 तक और प्रकाशन 31 दिसंबर 2025 को होगा।
आयोग के अनुसार केरल के लिए कार्यक्रम पहले ही संशोधित किया जा चुका है। राज्य में गणना अवधि 18 दिसंबर 2025 को समाप्त होगी और मसौदा मतदाता सूची 23 दिसंबर 2025 को जारी की जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
