Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विनेश फोगाट ने वापस लिया संन्यास, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में उतरने का एलान 

नई दिल्ली: पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने संन्यास को वापस लेने के फैसले की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि वो 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक की तैयारी करेंगी। पिछले साल पेरिस ओलंपिक के फाइनल में खेलने से पहले ओवरवेट होने की वजह से उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था और इसके बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा की थी।

Vinesh Phogat withdraws retirement

विनेश फोगाट ने शुक्रवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि लोग पूछते रहे कि क्या पेरिस ही अंत था। काफी लंबे समय तक, मेरे पास कोई जवाब नहीं था। मुझे मैट से दूर होने की जरूरत थी। दबाव से, उम्मीदों से, यहां तक कि अपनी खुद की महत्वाकांक्षाओं से भी दूर रहने की जरूरत थी। कई सालों में पहली बार, मैंने खुद को सच में सांस लेने दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vinesh Phogat (@vineshphogat)

उन्होंने इस पोस्ट को एक्स पर भी साझा किया है। उन्होंने कहा कि मुझे अब भी यह खेल पसंद है। मैं अब भी मुकाबला करना चाहती हूं। उस खामोशी में मैंने वह चीज पाई जिसे मैं भूल चुकी थी, वो आग कभी बुझी ही नहीं। वह बस थकान और शोर के नीचे दब गई थी। विनेश ने लिखा कि अनुशासन, दिनचर्या, लड़ाई… यह सब मेरे भीतर बसा है। चाहे मैं कितनी भी दूर चली गई, मेरा एक हिस्सा हमेशा मैट पर ही रहा।

तो मैं यहां हूं…लॉस एंजिलिस ओलंपिक की तरफ फिर से कदम बढ़ाते हुए, एक ऐसे दिल के साथ जो बेखौफ है और एक ऐसी आत्मा के साथ जो झुकने से इनकार करती है। और इस बार, लॉस एंजेलिस ओलंपिक की राह पर मैं अकेली नहीं चल रही हूं….मेरा बेटा भी मेरी टीम में शामिल हो रहा है। मेरा सबसे बड़ा मोटिवेशन, मेरा छोटा चीयरलीडर। विनेश इसी साल मां बनी हैं।

Vinesh Phogat withdraws retirement

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !