Saturday , 7 March 2026
Breaking News

ब्याज नहीं भरने पर सिरोही जिला कलेक्टर की गाड़ी को किया कुर्क

सिरोही: राजस्थान के सिरोही जिले से आज एक ऐसी खबर आई है जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। सिरोही सीजीएम कोर्ट ने जिला कलेक्टर की गाड़ी को कुर्क करने का आदेश दिया है। न्यायालय के आदेश पर जारी वारंट पर न्यायालय कर्मियों ने आज मंगलवार को सिरोही जिला कलेक्टर की आधिकारिक गाड़ी को कुर्क कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सिरोही और पिंडवाड़ा में फ्लैट्स बनाये गए थे।

 

Collector Sirohi Car CGM Order News 24 Sept 24

 

 

 

इन फ्लेटों को लॉटरी के जरिए अलॉट किया गया था। आवेदकों से लॉटरी खुलने से पहले और लॉटरी खुलने के बाद आवंटियों से सरकार ने राशि जमा करवाई थी।इसके बाद भी कई साल बीत जाने के बाद भी इन फ्लेटों के कब्जे आवंटियों को नहीं दिए गए। इतना ही नहीं कब्जा नहीं देने की स्थिति में आवंटियों ने सरकार से उनकी राशि लौटाने का आवेदन किया तो वो राशि भी उन्हें नहीं लौटाई गई थी।

 

Collector Sirohi Car CGM Order News 24 Sept 24  

 

 

इसके बाद एक आवंटी सोनू कंवर ने अपनी राशि लौटाने को लेकर सिरोही की स्थायी लोक अदालत में परिवाद दायर किया था। इसमें नगर परिषद पिंडवाड़ा और जिला कलेक्टर को भी पार्टी बनाया गया था। न्यायालय की ओर से गत 26 जनवरी 2024 को सोनू कंवर के पक्ष में अवार्ड जारी करने का आदेश हुआ। कलेक्टर की तरफ से सोनू कुंवर के 4 लाख 60 हजार 908 रुपए का अवार्ड निर्धारित समय पर नहीं दिया गया। इसके बाद गत 18 मार्च 2024 को न्यायालय में उनके द्वारा जारी किए गए अवार्ड को दिलवाने अनुरोध किया गया।

 

 

इसके बाद भी जिला कलेक्टर की तरफ से सोनू कंवर को उक्त राशि और ब्याज नहीं लौटाने पर न्यायालय ने कलेक्टर की कार का कुर्की आदेश जारी कर दिया। इस संबंध में अधिवक्ता भैरूपाल सिंह ने बताया कि जिला कलेक्टर ने इस मामले में आगे कार्रवाई करने को कहा था, लेकिन पैसा नहीं लौटाने पर ये कार्रवाई हुई।

 

कलेक्टर की कार पर चिपकाया न्यायालय का कुर्की आदेश:

न्यायालय के सेल अमीन ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर खड़ी कलेक्टर की कार संख्या RJ 23 UA 2355 को कुर्क करके न्यायालय के अधीन कर लिया है। अब बिना न्यायालय की अनुमति के इस वाहन को उपयोग नहीं करने के आदेश जारी किए है और नोटिस कार पर चस्पा कर दिया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !