Saturday , 7 March 2026
Breaking News

छः दिवसीय खुला सत्र शिविर का शुभारंभ, छात्राओं ने किया श्रमदान

सवाई माधोपुर: महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ मैनपुरा सवाई माधोपुर में दिनांक 10 से 16 फरवरी 2026 तक आयोजित छः दिवसीय खुला सत्र शिविर का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। शिविर के प्रथम दिन महाविद्यालय की समस्त छात्राध्यापिकाओं ने संयुक्त रूप से श्रमदान कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्राचार्य डॉ. मुकेश चंद जोशी ने छात्राओं को शिविर में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

Six-day open session camp inaugurated in gramin mahila vidyapeeth Sawai madhopur

इसके पश्चात शिविर प्रभारी डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा के निर्देशन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रूमाल झपट्टा प्रतियोगिता में रमन सदन से सोमा बाई गुर्जर व दीपिका महावर प्रथम, शिवाजी सदन से सोनम मीना व फोरन्ति गुर्जर द्वितीय तथा अशोक सदन से पूजा मीना व प्रिया मीना तृतीय स्थान पर रहीं। बोरा दौड़ प्रतियोगिता में टैगोर सदन से खेलन्ति मीना व कशिश कटारा प्रथम, रमन सदन से विमला प्रजापत व प्रियंका कुमारी मीना द्वितीय तथा अशोक सदन से वर्षा व प्रियंका गुर्जर तृतीय स्थान पर रहीं।

चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में रमन सदन से दीपिका महावर व विमला प्रजापत प्रथम, शिवाजी सदन से ज्योति मीना व सुलोचना मीना द्वितीय तथा अशोक सदन से सजना मीना व प्रियंका गुर्जर तृतीय स्थान पर रहीं। तीन टांग प्रतियोगिता में रमन सदन से वर्षा व सोनम मीना प्रथम, शिवाजी सदन से आरती व अर्शीया परवीन द्वितीय तथा टैगोर सदन से कोमल हिंडोनिया व पायल ढोली तृतीय स्थान पर रहीं। एकल गायन प्रतियोगिता में अशोक सदन से पूजा गौतम प्रथम, शिवाजी सदन से फोरन्ति गुर्जर द्वितीय तथा शिवाजी सदन से ही दिव्यांशी मीना तृतीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर बालाजी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीकृष्ण शर्मा, व्याख्याता सोनू जांगिड़, शाजिया नसीब, सुमन सैनी, मुक्ता अग्निहोत्री, गीता जांगिड़, माया सांवरिया, मुनेश चंद मीना, पृथ्वीराज मीना, पियूष कुमार शर्मा, अमृतलाल वर्मा, अनिल कुमार जंगम, कमलेश विसलावत, शुभम शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। शिविर के अंत में प्राचार्य डॉ. मुकेश चंद जोशी एवं शिविर प्रभारी डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा ने द्वितीय दिवस आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी छात्राध्यापिकाओं को प्रदान की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !