Saturday , 7 March 2026
Breaking News

दार्जिलिंग के साहसिक भ्रमण से लौटे स्काटर्स

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड्स राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में 12 से 16 जून तक पांच दिवसीय स्काउटर्स, गाइडर्स का शैक्षणिक भ्रमण शिविर का आयोजन कर्सियांग, दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल में आयोजित हुआ। जिसमें सवाई माधोपुर जिले से जुगराज बैरवा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर खिलचीपुर (प्री-एलटी) तथा विजय बहादुर सिंह गुर्जर स्काउटर्स महात्मा गांधी विद्यालय चौथ का बरवाड़ा ने सहभागिता की।

 

राज्य सचिव डॉ. पीसी जैन ने शिविर का अवलोकन कर सभी के लिए इस साहसिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रस्तुत की। योगेंद्र कुमार स्टेट चीफ पश्चिम बंगाल के द्वारा राजस्थान दल का दिली स्वागत करते हुए अपना पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

 

Skaters return from adventure trip to Darjeeling

 

इस साहसिक भ्रमण शिविर का संचालन पूरण सिंह शेखावत राज्य संगठन आयुक्त स्काउट के दिशा निर्देशन में राजस्थान के 183 स्काउटर्स व गाइडर्स ने भाग लिया एवं नजदीकी से दार्जिलिंग के पर्यावरण, रहन-सहन, सांस्कृतिक खानपान ऐतिहासिक विरासत, विश्व विख्यात चाय के बागान, घूम मॉनेस्ट्री, बलासाई लूप, महाकाल मंदिर, जापानी पीस टेंपल, पाकोड़ा, पाइन फॉरेस्ट, चिमनी, डॉहिल पार्क, वेस्ट बंगाल फॉरेस्ट स्कूल म्यूजियम, नेताजी सुभाष चंद्र बोस संग्रहालय गिद्ध पहाड़ नेपाल में पशुपति बॉर्डर पशुपतिनाथ मंदिर तथा पशुपति नाथ नगर बाजार, मिरिक लेक सुरीनी व्यू प्वाइंट, दूधिया नदी सिलीगुड़ी आदि विहंगम साइट्स का अवलोकन कर यात्रा का लुत्फ उठाया। सवाई माधोपुर का दल अपनी साहसिक यात्रा कर आज लौट आया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !