उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक स्लीपर बस के ट्रक से टकरा जाने से दो लोगों की मौ*त हो गई है। वहीं 16 लोग घायल हो गए। यह हादसा सिकंदराराऊ थाने के पास टोली गांव में हुई है। हाथरस के डीएम आशीष कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह हुई और सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि, “इस दुर्घटना में दो लोगों की मौ*त हुई है, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं।” उन्होंने कहा कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में तुरंत पहुंचाया गया है। बता दें कि एक दिन पहले ही बुधवार को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे बस हादसा हुआ था। बस बिहार से आ रही थी और दूध के टैंकर से टक्कर होने के कारण 18 लोगों की मौ*त हो गई थी। इस घटना में 19 लोग घायल हुए थे।
(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया