Sunday , 8 March 2026
Breaking News

अर्चना स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोनीत

वर्तमान में स्वदेशी जागरण मंच जयपुर प्रांत की सह प्रांत कार्यप्रमुख का उत्तरदायित्व निभा रही समाजसेविका अर्चना मीना को जयपुर प्रान्त से राष्ट्रीय परिषद का सदस्य चुना गया है। डेढ़ वर्ष पूर्व अर्चना को स्वदेशी जागरण मंच जयपुर प्रांत की सह प्रांत कार्यप्रमुख का दायित्व सौंपा गया था, जिसे वह बखूबी निभा रही हैं। मंच द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों को सफल बनाने में अर्चना प्रारम्भ से ही अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में कोविड पॉजिटिव महिलाओं व उनके परिवारजन के लिए नि:शुल्क फूड हेल्पलाइन संचालित करने के लिए उन्हें फूड दीदी की उपाधि से भी सम्मानित किया गया है।

Social activist Archana meena nominated as member of Swadeshi Jagran Manch National Council

स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोनीत किये जाने पर अर्चना मीना ने कहा कि जीवन में बड़ों का मार्गदर्शन मिलना सबसे बड़े सौभाग्य की बात है। मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानती हूं कि बड़ों के आशीर्वाद ने हमेशा मेरा मार्ग प्रशस्त किया है। स्वदेशी जागरण मंच के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों का मैं हृदय से आभार प्रकट करती हूं कि उनके द्वारा पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए मुझे आज के लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक माननीय कश्मीरी लाल जी के सवाई माधोपुर प्रवास के अवसर पर जयपुर प्रान्त में स्वदेशी जागरण मंच की सह प्रांत महिला कार्य प्रमुख का उत्तरदायित्व सौंपा गया था, जिसे मैं पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास कर रही हूं।
इस अवसर पर उन्होंने स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुनः मुझे इस योग्य समझते हुए स्वदेशी जागरण मंच, जयपुर प्रान्त से राष्ट्रीय परिषद का सदस्य चुना है। मैं विनीत भाव से इस विश्वास के लिए आभारी रहूंगी एवं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वे मुझे इस उत्तरदायित्व को निभाने की योग्यता व शक्ति प्रदान करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !