Thursday , 23 July 2026
Breaking News

शिक्षा के क्षेत्र में समाज को आगे बढ़ना होगा

खलीफा नौजवान सोसायटी की ओर से आदर्श नगर स्थित भोपाल नगर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सोसायटी के सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और समाज में फैली बुराइयों एवं कुरुतियों को दूर करने की बात कही। इस मौके पर सोसायटी के सचिव फिरोज सुल्तान ने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोर्ड कक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि सोसायटी को एक सही रास्ते पर चलाने के लिए उसका एक संविधान बनाया गया है जिसे जल्द ही सभी समाज के युवाओं के सामने लाकर उस संविधान को लागू किया जाएगा ताकि समाज के युवा इधर उधर भटके नहीं और उस संविधान के अनुसार ही समाज की भलाई के लिए एकजुट होकर कार्य करें। इस मौके पर उन्होंने विवाह सम्मेलन को लेकर कहा कि समाज के फायदे के लिए विवाह सम्मेलन का आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए। इससे सामाजिक तौर पर समाज को बढ़ावा मिलता है साथ ही आर्थिक तौर पर भी समाज का काफी फायदा होता है।

Society move forward field education

वहीं सोसायटी के कानूनी सलाहकार एडवोकेट मोहम्मद नईम ने सभी युवाओं को कानून के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी बैठक या कार्य करने से पहले उसका खाका तैयार कर समाज के विभिन्न मुद्दों को एक जगह एकत्रित कर लिया जाए जिससे कार्य करने में आसानी होगी। इस अवसर पर सोसायटी के मीडिया प्रभारी अब्दुल गफ्फार ने बताया कि समाज को आगे बढ़ाने का तरीका सिर्फ और सिर्फ शिक्षा है अगर समाज शिक्षित होगा तो वह आगे बढ़ेगा और समाज में फेली बुराइयां एवं कृतियां भी धीरे-धीरे दूर होती चली जाएगी इसीलिए हमें यह दृढ़ संकल्प लेना होगा कि हम अपने बच्चों को अपने समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा दिला कर सही मायने में शिक्षा की व्याख्या भी बताएंगे ताकि हमारे समाज के युवा शिक्षित होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी पूरा-पूरा सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर सोसायटी के सभी सदस्यों ने समाज के सभी युवाओं को एकजुट कर उन्हें एक मंच पर बुलाने की बात करते हुए आगामी 15 अगस्त को समाज के सभी युवाओं को आमंत्रित किया है। इस मौके पर सोसायटी के सचिव रो सुल्तान, मीडिया प्रभारी अब्दुल गफ्फार, केशियर अब्दुल मन्नान, कार्यकारिणी सदस्य रईस गोरी, मोहम्मद शाकिर, अनवर सद्दाम, मोहम्मद सईद, सत्तार खान, इमरान खान, नासिर खान, सलीम खान, मोहम्मद रफीक सहित सोसायटी के कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

5 MVA power transformers installed at Bhedola and Balariya GSS Chauth ka barwara sawai madhopur Vikalp Times

अब नहीं होगी लो-वोल्टेज की टेंशन! चौथ का बरवाड़ा में बिजली व्यवस्था हुई अपग्रेड

सवाई माधोपुर: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited) ने चौथ का …

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !