Saturday , 6 June 2026
Breaking News

विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर सपा नेता रामगोपाल यादव ने ऐसा क्या कहा कि छिड़ा वि*वाद

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने गुरुवार को एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद इसे लेकर विपक्षी पार्टियां आपत्ति जता रही हैं। रामगोपाल यादव ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सोफिया कुरैशी को बीजेपी के मंत्री इसलिए निशाना बना रहे हैं क्योंकि वह मुस्लिम थीं, लेकिन विंग कमांडर व्योमिका सिंह अपनी जाति के कारण बच गई। रामगोपाल यादव ने आगे कहा कि उन्हें न व्योमिका सिंह और ना ही एयर मार्शल एके भारती के बारे में पता था, वरना ये उनको भी अपशब्द कहते।

SP leader Ram Gopal Yadav say about Wing Commander Vyomika Singh

उनके बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सेना की वर्दी ‘जातिवादी चश्मे’ से नहीं देखी जाती है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि भारतीय सेना का प्रत्येक सैनिक ‘राष्ट्रधर्म’ निभाता है, न कि किसी जाति या मजहब का प्रतिनिधि होता है। विंग कमांडर व्योमिका सिंह, भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी और कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर प्रेस वार्ता में शामिल होती थीं।

इससे पहले मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार में मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी जिसके बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए थे। विजय शाह ने बाद में माफी भी मांगी लेकिन उन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जिसके खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आज शुक्रवार को इसपर सुनवाई होनी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

Dr. Syed Mohammed Ghouse creates history Performs successful robotic surgery in Hyderabad, 3000 kilometers from Wuhan

डॉ. सैयद मोहम्मद गौस ने रचा इतिहास: वुहान से 3000 किलोमीटर दूर हैदराबाद में की सफल रोबोटिक सर्जरी

5G और एडवांस रोबोटिक तकनीक की मदद से 90 मिनट चला ऑपरेशन, मेडिकल क्षेत्र में …

ACB action lady SHO Bhiwani Haryana News 27 May 26 - Vikalp Times

एसीबी ने भिवानी में लेडी SHO को 7 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

हरियाणा: (Haryana) के भिवानी जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !