Saturday , 7 March 2026
Breaking News

दीपावली पर चलेगा विशेष कंज्यूमर केयर अभियान 

जयपुर: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि दीपावली के त्यौहार पर मिठाई, सूखे मेवे बेकरी उत्पाद के साथ डिब्बा तोलने, कम माप-तोल एवं पैकेजिंग नियमों के तय मापदंडों की अवहेलना करने की रोकथाम के लिए 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2024 तक कंज्यूमर केयर विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है।

 

 

Special consumer care campaign to run on Diwali in rajasthan

 

 

प्रमुख शासन सचिव सुबीर कुमार ने बताया कि इस अभियान के दौरान विधिक माप विज्ञान अधिनियम  2009 व इसके अंतर्गत बनाये गए नियमों के तहत निरीक्षण कार्यवाही के लिए विधिक माप विज्ञान अधिकारी, प्रवर्तन अधिकारी एवं निरीक्षकों का संयुक्त जांच दल गठित किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच दल राज्य स्तर, संभाग मुख्यालय एवं जिला स्तर पर गठित किये गए है।

 

 

 

ये जांच दल अतिरिक्त खाद्य आयुक्त एवं पदेन नियंत्रक, विधिक माप विज्ञान अधिकारी के नियंत्रण एवं निर्देशन में निरंतर औचक निरीक्षण कर कार्यवाही करेंगे। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं द्वारा राज्य हेल्पलाइन 18001806030, 14435, व्हाट्सएप नम्बर 7230086030 तथा ई-मेल आई डी stateconsumerhelpline.raj@gmail.com पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा राज्य मुख्यालय पर एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है जिसके दूरभाष नम्बर 0141–2209756 हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !