Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सीईटी परीक्षा के लिए 5 दिन फ्री यात्रा कर सकेंगे अभ्यर्थी

जयपुर: राज्य के 18 लाख से ज्यादा युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। राजस्थान सरकार ने समान पात्रता परीक्षा (CET) सेकेंडरी लेवल के स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी है। अब सीईटी देने वाले अभ्यर्थी रोडवेज बसों में 5 दिन तक फ्री में यात्रा कर सकेंगे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आगामी समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर) में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को अब परीक्षा दिवस के दो दिन पूर्व एवं दो दिन बाद तक निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवायी जाएगी।

 

 

Candidates will be able to travel for 5 days free for CET exam in rajasthan

 

 

 

उल्लेखनीय है कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण एवं द्रुतगामी बसों में राज्य की सीमा के अंदर निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही, परीक्षार्थी को अब निवास स्थल के साथ ही कोचिंग संस्थान अथवा तैयारी स्थल से परीक्षा केन्द्र तक निःशुल्क यात्रा की शिथिलता प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा परीक्षार्थियों के आवागमन में सहूलियत को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बसों की भी व्यवस्था की गई है। इस निर्णय से युवाओं को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुगमता होने के साथ ही आर्थिक राहत मिल सकेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !