दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने अजमेर बांद्रा टर्मिनस अजमेर के बीच 1-1 फेरा सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन अजमेर से 7 नवम्बर रविवार को तथा बांद्रा टर्मिनस से 8 नवम्बर सोमवार को चलाई जाएगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार पाल ने बताया कि गाड़ी संख्या 09621 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल 7 नवम्बर रविवार को अजमेर से प्रातः 6.35 बजे रवाना होकर, सवाई माधोपुर से 11.45 बजे, प्रस्थान कर के कोटा में दोपहर 1 बजे आकर 1.10 बजे कोटा से प्रस्थान करके, भवानी मंडी से 2.23 बजे प्रस्थान करेगी तथा दूसरे दिन सोमवार को बांद्रा टर्मिनस प्रातः 4:15 बजे पहुंचेगी।

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09622 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से 8 नवम्बर सोमवार को प्रातः 5.30 बजे प्रस्थान करके उसी दिन शाम 5.26 बजे भवानी मंडी से प्रस्थान करेगी तथा कोटा शाम 6.45 बजे आकर 6.50 बजे प्रस्थान करके, सवाई माधोपुर से रात्रि 8.55 बजे प्रस्थान करेगी तथा मध्य रात्रि में 1.30 बजे मंगलवार को अजमेर पहुंचेगी।
इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 4 कोच, शयनयान श्रेणी के 7 कोच, द्वितीय श्रेणी के 6 कोच तथा गार्ड ब्रेकवान के 2 कोच सहित कुल 20 कोच रहेंगे। मार्ग में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में किशनगंज, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, भवानीमंडी, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी तथा बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया