Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर कोटा-जयपुर तथा कोटा-भरतपुर के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

राजस्थान पुलिस द्वारा आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे प्रशासन ने कोटा-जयपुर-कोटा तथा कोटा-भरतपुर-कोटा के बीच दो परीक्षा स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। ये परीक्षा स्पेशल ट्रेनें दोनों दिशाओं में 13 मई से 17 मई की अवधि में 4-4 ट्रिप चलाई जाएंगी। इस ट्रेन में मेल, एक्सप्रेस अनारक्षित श्रेणी का किराया लगेगा।
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पमरे जबलपुर ने बताया कि गाड़ी संख्या 09819 कोटा से जयपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन 13 मई से 16 मई तक कोटा स्टेशन से सायं 18ः50 बजे प्रस्थान करके लाखेरी 19ः33 बजे, इन्द्रगढ समुरेगंजमण्डी 19ः45 बजे, सवाई माधोपुर 20ः25 बजे, चैथ का बरवाड़ा 21ः10 बजे, वनस्थली निवाई 21ः52 बजे, चाकसू 22ः17 बजे, दुर्गापुरा 22ः48 बजे और जयपुर रात्रि 23ः20 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09820 जयपुर से कोटा परीक्षा स्पेशल ट्रेन दिनांक 14 मई से 17 मई तक जयपुर स्टेशन से मध्यरात्रि में 00ः05 बजे रवाना होकर दुर्गापुरा 00ः15 बजे, चाकसू 00.44 बजे, वनस्थली निवाई 01ः04 बजे, चैथ का बरवाड़ा 01ः35 बजे, सवाई माधोपुर 02ः25 बजे, इंद्रगढ़ समुरेगंजमण्डी 03ः15 बजे, लाखेरी 03ः28 बजे और कोटा स्टेशन 05ः05 बजे पहुंचेगी।
Special train will run between Kota-Jaipur and Kota-Bharatpur regarding constable recruitment exam in rajasthan
परीक्षा स्पेशल ट्रेन में द्वितीय श्रेणी के 14 कोच तथा गार्ड कम ब्रेकवान के 2 कोच सहित कुल 16 कोच रहेंगे। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01603 कोटा से भरतपुर परीक्षा मेमू स्पेशल ट्रेन दिनांक 13 मई से 16 मई तक कोटा स्टेशन से सायं 19ः10 बजे प्रस्थान करके लाखेरी 20ः00 बजे, इन्द्रगढ़ समुरेगंजमण्डी 20ः13 बजे, सवाई माधोपुर 20ः53 बजे, मलारना 21ः19 बजे, गंगापुर सिटी 21ः50 बजे, महाबीरजी 22ः22 बजे, हिण्डौन सिटी 22ः34 बजे, बयाना 23ः08 बजे और अगले दिन 00ः15 बजे भरतपुर पहुंचेगी।
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 01604 भरतपुर से कोटा परीक्षा मेमू स्पेशल ट्रेन दिनांक 14 मई से 17 मई तक भरतपुर स्टेशन से मध्यरात्रि 00ः45 बजे रवाना होकर, बयाना 01ः23 बजे, हिण्डौनसिटी 01ः56 बजे, श्रीमहाबीरजी 02ः02 बजे, गंगापुर सिटी 02ः50 बजे, मलारना 03ः17 बजे, सवाई माधोपुर 03ः44 बजे, इंद्रगढ़ समुरेगंज मण्डी 04ः12 बजे, लाखेरी 04ः23 बजे और कोटा स्टेशन 05ः45 बजे पहुंचेगी। परीक्षा स्पेशल ट्रेन में 8 मेमू कार के कोच रहेंगे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !