कोटा: रेलवे बांद्रा टर्मिनल-ढेहर का बालाजी स्पेशल ट्रेन कोटा होकर संचालित करने जा रहा है। सीनियर डीसीएम रोहित मालवीय के अनुसार गाड़ी संख्या 09037, बांद्रा से 15 अगस्त को रात 9 बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी। यह ट्रेन शुक्रवार सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर कोटा आएगी।

ट्रेन शाम 4 बजे जयपुर ढेहर का बालाजी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09038 ढेहर का बालाजी से 16 अगस्त को शाम 18 बजकर 25 मिनट पर रवाना होकर कोटा रात 10 बजकर 35 मिनट पर आकर शनिवार दोपहर 1 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया