Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सीकर के खाटूश्याम जी मन्दिर में मची भगदड़, श्याम भक्त 3 महिलाओं की मौत 

राजस्थान के सीकर जिले में खाटूश्यामजी मन्दिर में मासिक मेले के दौरान आज सुबह करीब 5 बजे भगदड़ मच जाने से तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं चार महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के अनुसार घायल महिलाओं को इलाज के लिए जयपुर के अस्पताल में भेजा गया। जबकि कुछ घायल श्रद्धालुओं को खाटूश्याम के सीएचसी में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

 

Stampede in Khatushyam ji temple, 3 women died

 

खाटूश्याम जी मंदिर में आखिर भगदड़ क्यों मची? फिलहाल पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है। जानकारी के अनुसार आज सोमवार को सुबह करीब 5 बजे खाटूश्याम जी मंदिर का प्रवेश द्वार खोलते ही भगदड़ मच गई। इस हादसे में तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हालांकि मामले में एक मृतक महिला की शिनाख्त हो गई है, जिसका नाम शांति देवी है। लेकिन दो की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए खाटूश्याम जी सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है।

 

शबरी ऑर्गेनिक

 

शुद्धता व गुणवत्ता आपके द्वार

 

Shabri Mithaas

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !