Sunday , 8 March 2026
Breaking News

राज्य कर्मचारियों को भी दिया जाये केंद्र के समान महंगाई भत्ता-दीया कुमारी

सांसद दीया कुमारी ने राजस्थान सरकार से राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने की पुरजोर मांग की है।
सांसद दीया कुमारी ने कहा कि हाल ही में भारत सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते मे 5 प्रतिशत बढोत्तरी की गई परन्तु राज्य सरकार द्वारा उसका लाभ राज्य कर्मचारियों को नहीं दिया गया है। जबकि राज्य कर्मचारियों को भी बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलना चाहिए।

State employees should also be given dearness allowance like Centeral Goverment MP Diya Kumari
संसदीय क्षेत्र मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि राज्य के कर्मचारी संघठनो के पदाधिकारियों ने जयपुर में सांसद दीया कुमारी को मुलाकात के दौरान अवगत कराया कि उन्होंने यह माँग राजस्थान सरकार के सामने रखी परन्तु राज्य सरकार ने कर्मचरियों की इस जायज मांग पर अभी तक कोई उचित फैसला नहीं लिया है। मुलाकात के दौरान ही कर्मचारी संघठनो के पदाधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की।
सांसद दीया कुमारी ने पत्र के माध्यम से भी राजस्थान के सात लाख पचास हजार से ज्यादा कर्मचारीयों, उनके परिवारों एवं तीन लाख पेन्शनर भाई-बहनों के साथ केंद्र सरकार के अनुरूप न्याय कर उन्हें जल्द से जल्द लाभ देने की मांग करते हुए वर्तमान में उत्पन्न विसंगतियों को दूर करने की बात कही। मुलाकात के दौरान
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ और अन्य नेता उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !