Saturday , 7 March 2026
Breaking News

प्राकृतिक आपदा न्यूनीकरण जागरूकता के लिए किया नुक्कड़ नाटक

राजीव गाँधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर प्राकृतिक आपदाओं के बारे में आम जनता के बीच जागरूकता फैलाने के लिए सवाई माधोपुर के विभिन्न विद्यालयों के सहयोग से अलग अलग विषयों पर 11 से 13 अक्टूबर तक नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Street theater natural disaster reduction awareness sawai madhopur
इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों में राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय खिलचीपुर, राजकीय माध्यमिक विद्यालय आलनपुर, विद्या भारती सेकेंडरी स्कूल आकाशवाणी, महात्मा गाँधी स्कूल साहूनगर, संत कान्वेंट इंग्लिश स्कूल विज्ञान नगर एवं विद्या भारती इंग्लिश स्कूल, मानटाउन सवाई माधोपुर के कक्षा 6 से 10 में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओ ने विभिन्न विषयों जैसे भूकंप, सूखा, चक्रवात तथा बाढ़ जैसी भयंकर प्राकतिक आपदाओं को कम करने एवं इनसे बचाव हेतु नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनता के बीच सन्देश दिया।
इस अवसर पर 12 अक्टूबर को एक रैली का भी आयोजन किया गया। रैली में महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर के लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने नारे लिखे तख्तियों के साथ रैली निकालकर सभी जनसाधारण से आहवान किया कि, ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए, प्रकृति है तो हम हैं, प्राकृतिक संसाधन का संरक्षण और सदुपयोग करने में सहयोग करें।
कार्यक्रम के दौरान संग्रहालय के वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार वर्मा एवं सुस्मिता अधिकारी द्वारा भिन्न भिन्न प्रकार के प्राकृतिक आपदाओं के कारण एवं इनसे बचने के उपाय पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर संग्रहालय प्रभारी मोहम्मद यूनुस ने नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को 15 अक्टूबर को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किये जाने की घोषणा की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !