Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने कहा है कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार शहर में भ्रमण कर दुकानों पर आवश्यक वस्तुओं की वसूली की जा रही कीमतों की बारे में जानकारी लेंगे। आमजन की शिकायत पर, सत्यापन होते ही तत्काल कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Strict action black marketers india lock downB
उन्होने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी एवं टीम यह भी सुनिश्चित करें कि आवश्यक सामान खरीदने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी नहीं हो। विशेषकर दवा, परचून का सामान, दूध सहित अन्य आवश्यक सामान खरीदने वालों को परेशान नहीं किया जाये। अगर कोई व्यक्ति बेवजह सड़क पर घूमता दिखे तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाये। उन्होंने सभी परचूनी एवं राशन विक्रेताओं से आग्रह किया कि वे अपनी दुकान के बाहर मोबाईल एवं व्हाट्सएप नम्बर रखे तथा सामान घर पहुंचाने की भी व्यवस्था करें।
कालाबाजारी करने तथा आदेश की अवहेलना व निर्धारित कीमत से अधिक वसूली पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी दुकानदारों को यह भी बता दे कि वह 7 दिन में सामान्यतः भोजन के उपयोग में आने वाली सामग्री के पैकेट बना लें और उन्हें बाजार दर पर बेचे। अगर कोई व्यक्ति उन्हें फोन या व्हाट्सएप करता है तो दुकानदार वहां तक भी पहंचाये, इसमें किसी भी तरह का अतिरिक्त चार्ज नहीं होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !