Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कानून-व्यवस्था पर कड़ी नजर- अब तक 10 पि*स्तौल जब्त

जयपुर: राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव-2024 के दौरान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं भेदभाव रहित चुनाव प्रक्रिया के लिए निर्वाचन विभाग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता सहित हर स्तर पर प्रभावी कदम उठाए हैं। इस क्रम में पुलिस विभाग अ*वैध हथि*यारों तथा वांछित अप*राधियों की धरपकड़, लाइसेंसी हथि*यारों को जमा करने तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकने वाले सं*दिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें पाबंद करने की कार्यवाही कर रही है।
strict vigil on law and order in rajasthan
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि उपचुनाव वाले 7 विधानसभा क्षेत्रों और सम्बंधित जिलों में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इन इलाकों में पुलिस ने 15 अक्टूबर को आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक अवधि में 10 पि*स्तौल, 7 का*रतूस, 14 धा*रदार हथि*यार और 16 किलोग्राम विस्फो*टक पदार्थ जब्त किए हैंं।
अब तक 9,966 व्यक्ति पाबंद:
राजस्थान पुलिस मुख्यालय की ओर से भारत निर्वाचन आयोग को इस विषय में दैनिक रिपोर्ट भेजी जा रही है। गुरुवार को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, 7 जिलों में कुल 9,966 व्यक्तियों को विभिन्न अवांछित गतिविधियों के कारण पाबंद किया गया है। कुल 2,081 व्यक्तियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धाराओं 126, 127, 129 एवं 170 के तहत पाबंद किया है। इसी प्रकार, 7,885 व्यक्तियों को संहिता की उक्त धाराओं के साथ ही धारा 128 और 135(3) के तहत पाबंद किया गया है।
पुलिस थानों में 17,212 लाइसेंसी हथि*यार जमा:
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आम सुरक्षा की दृष्टि से 7 जिलों में कुल 18,554 लाइसेंसशुदा हथि*यारों में से 17,212 हथि*यार विभिन्न पुलिस थानों में जमा करवाए गए हैं तथा 18 लाइसेंसी हथि*यारों को जब्त किया गया है।
महाजन के अनुसार, स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रलोभन तथा धन-बल रहित चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान में उपचुनाव क्षेत्रों में 34 अन्त:राज्य और 15 अंतर्राज्यीय पुलिस नाकों सहित कुल 49 स्थानों पर निगरानी की जा रही है। साथ ही, चुनावी क्षेत्रों में 58 उड़न दस्ते (फ्लाइंग स्क्वाड) और 58 स्थैतिक टीमों सहित कुल 116 सतर्कता दल भी सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !