Thursday , 22 October 2026
Breaking News

संबंधित उपखंड अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

जिले की आंगनबाड़ी केन्द्रों का संबंधित उपखण्ड अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। गौरतलब है कि महिला एवं बाल विकास के अर्न्तगत आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सुपरविजन के लिए जिला स्तर पर उप निदेशक महिला एवं बाल विकास, ब्लॉक स्तर पर सीडीपीओ एवं लेडी सुपरवाईजर के पद होने के बावजूद उनके द्वारा निर्धारित समयावधि में आंगनबाड़ी केन्द्रों का जांच न किया जाना एवं अनियमितताए पाई गईं।

 

 

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर कपिल शर्मा ने आंगनबाड़ी केन्द्र करमोदा के रजिस्टर में 20 की उपस्थिति दर्ज थी परन्तु पदस्थापित कार्मिकों की संख्या 3 थी। इनमें से द्रोपदी वर्मा एवं संतोष जैन अनुपस्थित मिली। मौके पर बच्चों की उपस्थिति शून्य मिली। स्टॉक संधारण की उपस्थिति पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वहीं केन्द्र पर विद्युत व पेयजल की उपलब्धता भी नहीं थी।

 

 

 

दोंदरी प्रथम के रजिस्टर में दर्ज उपस्थिति संख्या 30 थी, कुल पदस्थापित कार्मिकों की संख्या 3 थी इनमें से मुनीजा बानो एवं बर्फीना बोना मौके पर अनुपस्थित मिली। केन्द्र पर करीब 10 बच्चे मौके पर उपस्थित मिले। पोषाहार की गुणवत्ता व स्टॉक संधारण की स्थिति पर संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। इसी प्रकार उपखण्ड क्षेत्र चौथ का बरवाड़ा के उपखण्ड अधिकारी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने आंगनबाड़ी केन्द्र बरवाड़ा का निरीक्षण किया। रजिस्टर में दर्ज उपस्थिति संख्या 29 पाई गई। मौके पर 17 बच्चे उपस्थित मिले। आंगनबाड़ी केन्द्र पांवडेरा के निरीक्षण के दौरान पदस्थापित कार्मिकों की संख्या 3 दर्ज थी। वहीं रजिस्टर में दर्ज उपस्थिति संख्या 30 थी जबकि मौके पर कुल 9 बच्चे उपस्थित मिले।

 

 

यहां पर स्टॉक संधारण पूर्ण मिला। केन्द्र का अन्तिम निरीक्षण सीडीपीओ द्वारा 13 अप्रैल 2022 को किया गया। इसी प्रकार उपखण्ड अधिकारी बौंली के निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र रवासा में पदस्थापित कार्मिकों की संख्या 3 थी। रजिस्टर में दर्ज उपस्थिति संख्या 29 थी परन्तु मौके पर सिर्फ 5 बच्चे मौजूद मिले। केन्द्र पर पेयजल एवं विद्युत कनेक्शन नहीं मिला तथा आंगनबाड़ी केन्द्र गंगवाड़ा में पदस्थापित कार्मिकों की संख्या 3 मिली। रजिस्टर में 52 बच्चों की उपस्थिति दर्ज थी जबकि मौके पर एक भी बच्चा उपस्थित नहीं मिला। केन्द्र पर पेयजल सुविधा उपलब्ध बताई गई और विद्युत कनेक्शन नहीं है।

 

subdivision officers did surprise inspection of Anganwadi centers in sawai madhopur

 

इसी प्रकार उपखण्ड अधिकारी बामनवास रतन लाल योगी द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र कोयला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पदस्थापित कार्मिकों की संख्या 5 पाई गई जिनमें से 2 का फिल्ड में जाना बताया गया। वहीं स्टॉक संधारण रजिस्टर उपलब्ध नहीं था तथा आंगनबाड़ी केन्द्र बाढ़ कोयला के निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र बन्द मिला। आंगनबाड़ी केन्द्र सीतोड़ के निरीक्षण के दौरान पदस्थापित कार्मिकों की संख्या 3 पाई गई जिनमें साथिन उर्मिला मौके पर अनुपस्थित मिली। निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर विद्युत कनेक्शन नहीं होना बताया गया।

 

 

इसी प्रकार उपखण्ड क्षेत्र मलारना डूंगर में तहसीलदार मलारना डूंगर किशन मुरारी मीना द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र भारजा नदी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पदस्थापित कार्मिकों की संख्या 3 दर्ज थी जबकि सहायिका खेवन्ती देवी एवं आशा सहयोगिनी अमीता मीना मौके पर अनुपस्थित मिली। निरीक्षण के दौरान माह मई की उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज नहीं मिली। जबकि मौके पर 7 बच्चे केन्द्र पर उपस्थित मिले तथा गत 1 अक्टूबर 2021 से केन्द्र पर पोषाहार नहीं आना बताया गया। रजिस्टर संधारण की स्थिति भी अपूर्ण थी। केन्द्र पर पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति भी नहीं मिली। केन्द्र पर अन्तिम निरीक्षण महिला सुपरवाइजर द्वारा गत गत 20 अक्टूबर 2021 को किया गया था तथा आंगनबाड़ी केन्द्र देवली के निरीक्षण के दौरान पदस्थापित कार्मिकों की संख्या 3 थी इनमें से आशा सहयोगिनी फोरन्ती देवी मौके पर अनुपस्थित मिली। रजिस्टर में 58 उपस्थिति दर्ज मिली जबकि मौके पर एक भी बच्चा केन्द्र पर उपस्थित नहीं था। निरीक्षण के दौरान गत जनवरी 2022 से अब तक केन्द्र पर पोषाहार आना नहीं बताया गया।

 

 

वहीं पेयजल व विद्युत कनेक्शन होना भी नहीं पाया गया। केन्द्र पर अन्तिम निरीक्षण सीडीपीओ बौंली द्वारा गत 7 अप्रैल 2022 को करना बताया गया। इसी प्रकार उपखण्ड क्षेत्र वजीरपुर में उपखण्ड अधिकारी वजीरपुर जवाहर लाल जैन द्वारा बैरवा बस्ती वजीरपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर पदस्थापित कार्मिकों की संख्या 3 थी इनमें से मलुकी बैरवा मौके पर अनुपस्थित मिली। रजिस्टर में दर्ज उपस्थिति 13 थी परन्तु मौके पर 10 बच्चे उपस्थित पाये गये तथा आंगनबाड़ी केन्द्र रायपुर के निरीक्षण के दौरान पदस्थापित कार्मिकों की संख्या 4 थी। रजिस्टर में दर्ज संख्या के अनुसार केन्द्र पर 8 बच्चे उपस्थित मिले। केन्द्र का अन्तिम निरीक्षण सीडीपीओ द्वारा गत दिसम्बर 2021 में किया गया। इसी प्रकार उपखण्ड क्षेत्र खण्डार का उपखण्ड अधिकारी वजीरपुर बंशीधर योगी द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र जयसिंहपुरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पदस्थापित कार्मिकों की संख्या 3 दर्ज थी। रजिस्टर में 37 उपस्थिति दर्ज थी जबकि मौके पर 4 बच्चे ही उपस्थित मिले।

 

 

केन्द्र पर पेयजल एवं विद्युत कनेक्शन नही मिला। केन्द्र का अन्तिम निरीक्षण सीडीपीओ द्वारा गत फरवरी 2019 में किया गया तथा आंगनबाड़ी केन्द्र मेई खुर्द के निरीक्षण के दौरान पदस्थापित कार्मिकों की संख्या 3 दर्ज थी। रजिस्टर में 27 उपस्थिति दर्ज थी जबकि मौके पर 26 बच्चे उपस्थित मिले तथा आंगनबाड़ी केन्द्र फरिया के निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ता अनुपस्थित पाई गई। कोई भी बच्चा आंगनबाड़ी केन्द्र पर उपस्थित नहीं मिला। इसी प्रकार उपखण्ड क्षेत्र गंगापुर सिटी में तहसीलदार गंगापुर सिटी ज्ञानचन्द जैमन द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र अर्निया का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पदस्थापित कार्मिकों की संख्या 3 दर्ज थी। रजिस्टर में दर्ज संख्या के अनुसार केन्द्र पर 7 बच्चे उपस्थित मिले। केन्द्र पर पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति नहीं मिली। केन्द्र का अन्तिम निरीक्षण सीडीपीओ द्वारा गत 7 अप्रैल 2022 को किया गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

Sending a WhatsApp message will now cost 14 paise Vikalp Times

WhatsApp मैसेज भेजने पर अब लगेंगे 14 पैसे, जानें किस पर होगा असर

Tech News: सोशल मीडिया (Social Media) और इंटरनेट (Internet) पर इन दिनों दावा किया जा …

Major update on Panchayat election dates Preparations underway for voting in 4 phases in Rajasthan Vikalp Times

पंचायत चुनाव की तारीखों पर बड़ा अपडेट! 4 चरणों में मतदान की तैयारी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायत राज संस्थाओं (Panchayati Raj Election) के चुनाव को लेकर तैयारियां …

Banks to open on Sunday, followed by a three-day strike. find out the reason Vikalp Times

रविवार को खुलेंगे बैंक, फिर लगातार 3 दिन हड़ताल, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: देशभर में बैंकिंग सेवाओं (Baking Services) पर असर पड़ने वाला है। यूनाइटेड फोरम …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !