Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सर्वोच्च न्यायालय में पुनः विचार याचिका दायर करने की मांग

अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग को लेकर आज उप जिला कलेक्टर महेंद्र लोढ़ा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

Supreme Court demands re-petition petition Deputy District Collector memorandum relation to Scheduled Caste / Scheduled Tribes Prevention Act
ज्ञापन के जरिए अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत तुरन्त गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने पर सरकार को इस मामले पर पुनर्विचार याचिका दायर करनी चाहिए। इस कानून की विशेषता थी कि प्राथमिकी दर्ज होने के तुरन्त बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी होती है। लेकिन उच्चतम न्यायालय ने तुरन्त गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। जिससे एस.सी/एसटी समुदाय में रोष व्याप्त है। उच्चतम न्यायालय के इस आदेश के बाद देशभर में दलितों पर बहुत ज्यादा अत्याचार बढ़ने की संभावना है। क्योंकि गरीब दलितों की उपर तक पहुंच नहीं होती। जिसके कारण असामाजिक तत्व और दबंग उन पर अत्याचार करते हैं। साथ ही उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार को इस मामले पर पुनर्विचार याचिका करनी चाहिए। जिससे देशभर में दलितों पर अत्याचार नहीं हो।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !